Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

“राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के 76 वें जन्मदिन ” समाजिक न्याय और सद्भावना दिवस” के रूप में मनाया गया, लाखों लोग बने सहभागी”

पटना : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का 76 वां जन्मदिन ” समाजिक न्याय और सद्भावना दिवस” के रूप में मनाया गया। बिहार सहित देश के अन्य प्रदेशों में लाखों लोग इस कार्यक्रम के सहभागी बने। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेतृत्व एवं विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ हीं आम से लेकर खास लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश एवं देश के अन्य प्रदेशों में भी सैकड़ों स्थानों पर गरीबों के साथ सहभोज का आयोजन किया गया। विभिन्न स्थानों पर गरीब वस्तियों में लंच पौकेट और मिठाईयों के साथ हीं कपड़े और गरीब बच्चों के बीच पठन-सामग्री और चौकलेट बांटे गए ..

अस्पतालों में मरीजों के बीच फलों का वितरण किया गया। युवा राजद द्वारा रक्तदान किया गया। लाखों लोग इन कार्यक्रमों में सहभागी बन कर लालू जी के स्वस्थ्य दीर्घ जीवन की कामना की। विभिन्न स्थानों पर उनके बेहतर स्वास्थ्य और लम्बी उम्र की कामना के लिए धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए।

लालू ने मध्य रात्रि को पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ मीसा भारती, सिंगापुर से आयी बेटी रोहिणी आचार्या, पुतोहु राजश्री यादव पटना आयी अन्य बेटियों एवं नाती-नातिन -पोती के साथ हीं परिवार के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया।

बाद में पार्टी के ओर से लाए गए 76 पौंड के केक को प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह, अब्दुल बारी सिद्दीकी, जय प्रकाश नारायण यादव, उदय नारायण चौधरी, वृषण पटेल, श्याम रजक, भोला यादव , आलोक कुमार मेहता, कुमार सर्वजीत , शिवचन्द्र राम, बिनु यादव, भाई वीरेन्द्र,शक्ति सिंह यादव , एजाज अहमद,ई. अशोक यादव, संजय यादव मदन शर्मा, निर्भय अम्बेडकर, प्रमोद राम सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में काटा गया।

सबेरे से हीं बधाई देने वाले आम और खास लोगों का तांता लगा रहा। विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, बिहार विधान परिषद के उपसभापति डॉ रामचन्द्र पूर्वे सहित बिहार मंत्रीमंडल के सदस्य, विधानसभा एवं विधान परिषद के सदस्य विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं सामाजिकता संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ हीं बड़ी संख्या में आम जनों का राबड़ी आवास आने का सिलसिला जारी है।

कोंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे , बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तामिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर लालू जी के जन्मदिन पर शुभकामना संदेश दिया है वहीं विभिन्न दलों के कई नेताओं ने दूरभाष पर लालू जी को जन्मदिन की बधाई दी है ।

Related posts

How To Know When A Pokie Machine Will Payout Testimonials

Bihar Now

बिहार चुनाव को लेकर तीन दिनों तक नीतीश ने की मैराथन बैठक, चुनाव को लेकर Strategy तय, जानें क्या दिए निर्देश

Bihar Now

सहरसा में बेखौफ अपराधी, दिनदहाड़े एक शख्स को मारी गोली… सवालों के घेरे में “सु”शासन ?…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो