Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

राजवर्धन आजाद ने ली MLC पद की शपथ… CM नीतीश, तेजस्वी सहित कई नेता रहे मौजूद

उपेंद्र कुशवाहा के एमएलसी सीट से इस्तीफा के बाद जेडीयू ने अपने कोटे से राजवर्धन आजाद को MLC बनाया है। जेडीयू कोटे से नव मनोनित विधान परिषद सदस्य डॉ. राजवर्धन आजाद मंगलवार को यानी आज शपथ ले ली.. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की मौजूदगी में बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने डॉ. आजाद को शपथ दिलाई..

बता दें कि उपेन्द्र कुशवाहा द्वारा MLC की सीट छोड़े जाने के बाद खाली सीट पर जेडीयू ने डॉ. राजवर्धन आजाद को मनोनयन किया….

गौरतलब है कि जेडीयू ने डॉ. राजवर्धन आजाद को राज्यपाल कोटे से एमएलसी बनाकर मिथिलांचल में ब्राह्मणों को साधने की कोशिश की है। यह सीट उपेंद्र कुशवाहा के इसी साल जेडीयू छोड़ने के बाद खाली हुई थी।

कुशवाहा समाज के नेता उम्मीद में थे कि एमएलसी की ये एक सीट उनके समाज से आने वाले किसी नेता को मिलेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इसी को लेकर राष्ट्रीय लोक जनता दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर जोरदार प्रहार किया था।

Related posts

Breaking : तेजप्रताप की अचानक बिगड़ी तबीयत ,बुखार के साथ सांस लेने में दिक्कत…तेजप्रताप के पास पहुंचे तेजस्वी यादव…

Bihar Now

Big Breaking : गोपालगंज जेल में छापेमारी, DM-SP ने सतीश पांडेय और मुकेश पांडेय के वार्ड की 2 घंटे तक ली तलाशी…

Bihar Now

बिहार आ रही ट्रेन को पकड़ने के लिए मची भगदड़,सूरत रेलवे स्टेशन पर 1 यात्री की मौत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो