Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लालू पहुंचे सीएम आवास, आधे घंटे नीतीश से हुई बात… दो बार नीतीश गए थे, लालू से नहीं हुई थी मुलाकात …

बिहार में महागठबंधन के अंदर फिलहाल लगभग सब ठीक कहा जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत भी ठीक है। लालू भी बीच-बीच में घूमने निकल रहे हैं। लेकिन, कुछ दिनों के अंदर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बीच तीसरी मुलाकात की खबर सामने आयी है।

पिछले दिनों दो बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर जाकर राजद अध्यक्ष लालू से मुलाकात की थी। अब गुरुवार को सुबह अचानक लालू प्रसाद मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से आधे घंटे बातचीत की…

बिहार में इस समय राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्यसभा सांसद मनोज झा के ‘ठाकुर का कुआँ’ विवाद चरम पर है। राजपूत नेताओं ने इसपर हंगामा शुरू कर दिया है। जदयू के नेता भी मनोज झा को धमका चुके हैं। वैसे, बड़ा विद्रोह राजद विधायक चेतन आनंद का सामने आया है। चेतन आनंद ने सोशल मीडिया के जरिए मनोज झा को दस बातें सुनाई हैं। उन्होंने उस समय सदन में मौजूद भाजपा विधायकों को भी निशाने पर रखा।

इसके बाद अब खबर आयी कि राजद विधायक चेतन आनंद के भाई ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की है तो माहौल और गरमा गया।

इसमें सबसे बड़ा हंगामा बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन के बयान पर आया, जिसमें उन्होंने मनोज झा की जीभ खींच लेने की बात कही है। ऐसे ही गरमाए माहौल में चूंकि सबकुछ राजद के खेमे से हो रहा है तो माना जा रहा है कि क्राइसिस मैनेजमेंट और माहौल को समझने के लिए लालू प्रसाद ने सीएम आवास का रुख किया है।

Related posts

Big Breaking : JDU नेता के भाई की गोली मारकर हत्या… आए दिन हो रहे अपराध से त्रस्त लोग, पुलिस पर खडे़ किए सवाल !… उठने लगी Dy.SP को हटाने की मांग…

Bihar Now

बजट की 10 बड़ी बातें…जनता के लिए तोहफे या बजट हैं खोखले ! .. पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

Bihar Now

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार में फिर से लॉक डाउन की जरूरत – प्रेम चंद्र मिश्रा

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो