Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

लॉकडाउन बढाने का समर्थन, इसकी गंभीरता को समझने की आवश्यकता – विनोद चौधरी, Ex -MLC

बिहार में 25 मई तक लॉकडाउन लगानेका फैसला सर्वथा उचित है। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों एवं प्रशासनिक पदाधिकारीयों की राय के अनुरूप यह फैसला लिया गया है।
आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी लॉक डाउन की गंभीरता को समझें एवं पूरी इमानदारी से इसका पालन करें तभी हम कोरोना संकट का मुकाबला कर सकेंगे।

जहां तक स्वास्थ्य सेवाओं का सवाल है विभिन्न न्यूज एजेंसियों, विभिन्न चैनलों पर जो कुछ कहा जा रहा है वह बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार एवं प्रशासन को अविलंब इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए। जिला अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं उप केंद्रों की स्थिति में सुधार के लिए युद्ध स्तर पर कदम उठाएजाए। सहरसा के बनगांव स्वास्थ्य केंद्र का जो हाल टीवी पर दिख लाया गया उससे सारे प्रशासनिक दावे झूठे साबित हो रहे हैं और इस प्रकार के विभिन्न प्रसारणो से न सिर्फ बिहार सरकार की बल्कि बिहार की छवि धूमिल हो रही है। माननीय मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के सुधार के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए। बिहार की जनता उनसे यही अपेक्षा करती है। इस संकट के समय कोरोना मरीजों की सेवा में लगे सभी व्यक्ति सम्मान के हकदार हैं एवं उन्हें मैंसलाम करते हू।

अंत में मैं आप सभी से अपील करता हूं कि अपना तथा अपने परिवार का ख्याल आप खुद रखें तथा लॉक डाउन का सख्ती से पालन करें।
कल पावन ईद का त्यौहार है इस अवसर पर मै बिहार के लोगों विशेष रुप से मिथिलांचल वासियों को ईद का मुबारकबाद देताहूउनसे यह भी निवेदन करता हूकि कोरोनाको ध्यान में रखकर ही ईद मनावे।

Related posts

नार्थ बिहार का उभरता हुआ सबसे बड़ा टाउनशिप “Veena Vatika” लगभग बनकर तैयार, जल्द ग्राहकों को सौंपने की तैयारी…

Bihar Now

नीतीश की जेडीयू का आरजेडी में होगा विलय, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का दावा… तेजस्वी यादव ने किया पलटवार …

Bihar Now

मुख्य पार्षद ने जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला, कहा मंत्री जी करेंगे बोधवन तालाब का विकास…ड्रीम प्रोजेक्ट के सौन्दर्यकरण में हाफ गए मुख्य पार्षद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो