Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

विपक्षी एकता बैठक में लिया गया बड़ा फैसला !… NDA के खिलाफ अब होगा “INDIA”, हो गया ऐलान…

नरेंद्र मोदी व बीजेपी को मात देने के लिए बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक जारी है.. बड़ी खबर जो बैठक से सामने आ रही है कि विपक्षी दलों की गठबंधन के नाम का ऐलान हो गया है .. विपक्षी दलों की गठबंधन का नया नाम होगा “INDIA” यानी

विपक्षी एकता का नया नाम “INDIA”
I – Indian
N – National
D – Democratic
I – Inclusive
A – Alliance

जेडीयू और आरजेडी ने ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है ..  ..हालांकि विपक्षी दलों की बैठक चल रही है और इस नाम की अभी संयुक्त रुप से विपक्षी दलों की अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है…

चंद मिनटों में विपक्षी दलों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी.. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में तमाम बातें जो बैठक के दौरान हुई है,  क्या रणनीति बनी है, कैसे आगे तमाम दल मिलकर आगामी चुनाव में उतरेंगे .. ये तमाम बातें स्पष्ट हो सकती है…

बता दें बेंगलुरु में कांग्रेस ने विपक्ष की दूसरे राउंड की बैठक बुलाई है. इस बैठक में 26 दलों के नेता जुटे हैं. सोमवार को कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने सभी नेताओं के लिए डिनर रखा था. बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना (उद्धव गुट), एनसीपी (शरद पवार गुट), सीपीआई, सीपीआईएम, जदयू, डीएमके,

आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आरजेडी, समाजवादी पार्टी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी, आरएलडी, सीपीआई (ML), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (M), मनीथानेया मक्कल काची (MMK), एमडीएमके, वीसीके, आरएसपी, केरला कांग्रेस, केएमडीके, एआईएफबी, अपना दल कमेरावादी पार्टियों के नेता शामिल हुए हैं.

 

Related posts

Big Breaking : दरभंगा में एक महिला लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग… अगवा की आशंका से भयभीत परिजन ! …

Bihar Now

Breaking : सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली …

Bihar Now

दिल्ली में बिहार सरकार की ओर से कहां कहां करवाई जा रही है भोजन ?

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो