Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

वैशाली में माइक्रो फाइनेंस बैंक से 5 लाख की लूट, पिस्टल के नोक पर लूट, जांच में जुटी पुलिस …

वैशाली की माइक्रो फाइनेंस बैंक से अपराधियों ने गन पॉइंट पर 5 लाख 38 हजार रुपए की लूट की है। शुक्रवार की सुबह 9 बजे भारत बैंक के खुलते ही तीन बदमाश अंदर दाखिल हुए।

बैंक के कर्मचारी को पिस्टल दिखाई। लॉकर से कैश निकाला। 10 रुपए के झोले में पैसे रखकर भाग निकले। मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र का है। सीसीटीवी में लूट की पूरी वारदात कैद हुई है।

बैंक कर्मचारियों ने लूट की जानकारी पुलिस को दी। बिदुपुर थाने की मामले की जांच कर रही है। बैंक कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगालने में जुटी है।

सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि भारत फाइनेस बैंक से 5 लाख 38 हजार की लूट हुई है। जिसे बाइक पर आए तीन अपराधियों ने अंजाम दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान करने में जुटी है।

Related posts

बिहार के कटिहार में जाम में फंसी गाड़ी तो जज ने सिपाही को पीटा, एफआईआर दर्ज…

Bihar Now

एक बार फिर दरभंगा में इंसानियत हुआ शर्मसार, कूड़े के ढ़ेर में मिला नवजात बच्ची का शव !

Bihar Now

“लोगों के हित में है लॉक डाउन…सोशल डिस्टेंशिंग के साथ जारी रहेगा कृषि कार्य, निर्माण गतिविधियां”

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो