Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयहॉलीवुड

शराबबंदी का सच : अवैध शराब का कारोबार जारी, एक घर से 50 कार्टून शराब बरामद…

बेगूसराय में शराबबंदी के बीच अवैध शराब का कारोबार लगातार जारी है। इसी कड़ी में गढ़पुरा थाना पुलिस ने सुजानपुर गांव निवासी राम शोभित सहनी के घर छापेमारी की। इस छापेमारी में पुलिस ने 50 कार्टून विदेशी शराब को जहां बरामद किया वहीं घर से राम शोभित सहनी की पत्नी को हिरासत में लिया है ।

फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है कि आखिर शराब कहां से लाई गई थी और किसे बेचा जा रहा था। दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राम शोभित सहनी के घर से अवैध शराब का कारोबार हो रहा है इसी सूचना पर आज सुबह पुलिस ने छापेमारी कर शराब बरामद किया है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

रसोई गैस की कीमतों में फिर 25 रुपये का इजाफा, फरवरी में तीसरी बार बढ़े रसोई गैस के दाम… मंहगाई की मार, सरकार लाचार ?…

Bihar Now

Exclusive : बिहार में करोड़ों का घोटाला… स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले सिवान में एंबुलेंस घोटाला…नीतीश कुमार के करीबी व पूर्व मंत्री ने किया एंबुलेंस घोटाले का खुलासा, सीएम से पत्र लिखकर की निष्पक्ष जांच की मांग….

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तमाम नेताओं की अचानक क्यों बुलाई बैठक !….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो