Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहाररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

एक दिवसीय हड़ताल पर हैं डॉक्टर, मरीजों को करनी पर रही परेशानियों का सामना…

बेगूसराय में सदर अस्पताल सहित निजी क्लीनिक के चिकित्सक आज एक दिवसीय हड़ताल पर हैं ।इस हड़ताल में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी तरह के इलाज बंद है । दरअसल आयुष मंत्रालय द्वारा आयुष चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति देने से आई एम ए और भाषा के चिकित्सक नाराज हैं।

चिकित्सकों के हड़ताल की वजह से निजी अस्पताल में ताले लटके हैं तो वहीं सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा बंद रहने से दूर-दूर से आने वाले मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आईएमए और भाषा के संयुक्त आह्वान पर डॉक्टरों का 12 घंटे का हड़ताल है जिससे मरीजों को ना तो निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है और ना ही सरकारी अस्पताल में।

भाषा के अध्यक्ष डाक्टर हरेराम सिंह ने बताया कि वे किसी चिकित्सा के खिलाफ नहीं है लेकिन जिस तरह से आधुनिक सर्जरी की अनुमति चिकित्सकों को दी गई है उससे मरीजों को परेशानी होगी इसलिए सरकार के इस फैसले के विरोध में चिकित्सकों का सांकेतिक हड़ताल हैं।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला सोनबरसा, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

मॉं काली पूजा के दौरान महाआरती व झिझिया नृत्य ने बांधा समां, 32 सालों से लगातार होता आ रहा है पूजा…

Bihar Now

समस्तीपुर में अजीबोगरीब मामले आए सामने, सड़क किनारे मिले नवजात की लगी लाखों की बोली… DGP के हस्तक्षेप के बाद चाइल्डलाइन को सौंपा गया बच्चा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो