Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

शराबबंदी में सरकार फेल ?… चहुओर शराब मिलने से उठे सवाल !… विधानसभा परिसर के बाद सरकारी एंबुलेंस से हो रही शराब की तस्करी,तस्कर फरार…

बिहार में शराबबंदी पर संग्राम जारी है.. मंगलवार को विधानसभा परिसर में शराब की खाली बोतलें मिलने से हड़कंप मच गया… आनन्द फानन में सीएम नीतीश कुमार के आदेश के बाद पूरा प्रशासनिक अमला जांच में जुट गया, वहीं सुपौल में एक सरकारी एंबुलेंस से शराब की तस्करी का मामला सामने आया.. जिसके बाद पुलिस ने इसे जब्त कर लिया… हालांकि शराब तस्कर भागने में फरार रहे… वहीं दरभंगा के बेनीपुर में भी 57 लाख की शराब बरामद की गई.. साथ ही 10 तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है…. चहुओर शराब मिलने पर एक बार फिर बिहार सरकार के शराबबंदी पर सवाल खड़े हो गए हैं..

दरअसल, सुपौल सदर थाना की पुलिस ने मंगलवार को परसरमा गांव के वार्ड चार में दीपक साह के दरवाजे पर शराब से लदी एंबुलेंस बरामद की है ।

वाहन में कुल 173 बोतल विदेशी शराब पाई गई है ।
परसरमा गांव के चौकीदार को सूचना मिली थी चौकीदार सूचना का सत्यापन करने जैसे ही मौके पर पहुंचा तो शराब तस्करों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की , इस बात की जानकारी सदर थाना प्रभारी को दी गई सदर पुलिस मौके पर पहुंच एंबुलेंस को जब्त कर शराब बरामद किया ।

सुपौल से बी के गुप्ता के साथ दरभंगा से राजू सिंह, बिहार नाउ…

Related posts

Breaking : शिक्षक बहाली को लेकर परीक्षा की संभावित तिथि घोषित… BPSC ने जारी की तिथि…

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यूपी के नेताओं के साथ महामंथन, फूलपुर से चुनाव लड़ने की उठी मांग …

Bihar Now

दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान जारी, मतदाताओं ने कहा राष्ट्र कवि दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय स्थापना करने की इच्छाशक्ति रखने वाले को कर रहे वोट…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो