Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

सख्ती के बावजूद जल उठा जहानाबाद ! … DM-SP ने संभाला मोर्चा, स्थिति नियंत्रित…

जहानाबाद : अग्निपथ योजना को लेकर आज बुलाया गया बिहार बंद का असर सुबह से ही नजर आने लगा है। बिहार की राजधानी पटना से सटे जहानाबाद जिले के टेहटा में सुबह-सुबह बंद के समर्थन में उपद्रवियों ने थाने के बाहर खड़ी एक बस में आग लगा दी। इसके अलावा एक ट्रक में भी आग लगाई गई है। साथ ही इलाके में पत्थरबाजी भी करने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिस बस को आग लगाई गई है, उसे ओपी में जब्त कर बाहर खड़ा किया गया था।

इसके अलावा थाने से कुछ दूरी पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास भी कुछ गाड़ियों में आग लगाने की खबर सामने आई है हालांकि बताया जा रहा है कि आग पर काबू पा लिया गया है वहीं क्षेत्र के कई इलाकों में पत्थरबाजी की भी घटना हुई है जिसके बाद मौके पर एसपी और डीएम कमान संभाल लिए हैं.. और हालात अभी पूरी तरह से नियंत्रित है…

बता दें कई छात्र संगठनों ने बिहार बंद का ऐलान किया है। जिसे सभी विपक्षी पार्टियों सहित मांझी की हम और मुकेश सहनी की वीआईपी ने भी समर्थन देने की घोषणा की है। वहीं बंद के दौरान हंगामे की संभावना को देखते हुए कई जिलों में अगले 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

विमल, जहानाबाद

 

Related posts

Bihar Now

कीर्ति झा आजाद को मिली दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान…

Bihar Now

राजधानी पटना में असामाजिक तत्वों ने पुलिस को दौड़ा दौड़ा कर पीटा… 3 पुलिसकर्मी घायल,एक कांस्टेबल की हालत गंभीर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो