Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के तहत मधुबनी दौरा, रिवर फ्रंट सहित कई योजनाओं का किया उद्घाटन…

अजय धारी सिंह, मधुबनी

मधुबनी : सीएम नीतीश कुमार सुबह के 10 जबकर 50 मिनिट पर हेलीकॉप्टर से दुर्गीपट्टी पहुंचे। उसके बाद नीतीश कुमार ने आंगनबाड़ी केंद्र, अनुसूचित जाति दालान, हर घर नल जल योजना, पक्की नली गली योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट एवं विभिन्न विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया।

इसके बाद उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गापट्टी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग योजना, अमृत सरोवर के सौंदर्यीकरण योजना एवं मनरेगा योजना के तहत नव निर्मित पार्क योजना का निरीक्षण और उद्घाटन किया। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार 11 बजकर 25 मिनट पर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गीपट्टी से दुर्गीपट्टी पंचायत भवन के निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन और डब्ल्यू०पी ०यू० का निरीक्षण। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार 11 बजकर 40 मिनट पर हेलीकॉप्टर से सुक्की के लिए निकले।

खजौली प्रखंड के सुक्की में हेलीकॉप्टर से वे 12 बजकर 10 मिनट पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुरानी कमला जीवछ नदी इंटर लिंकिंग हेतु प्रस्तावित योजना का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात सीएम नीतीश कुमार सुबह के 12 बजकर 25 मिनिट पर हेलीकॉप्टर से वे झंझारपुर प्रखंड के संग्राम स्थित हेलीपैड के लिए प्रस्थान किए। संग्राम स्थित हेलीपैड संख्या 1 पर सीएम 12 बजकर 45 मिनट पर पहुंचे और उसके बाद उन्होंने सुगरवे स्थित रिवर फ्रंट सहित जिले के कई योजनाओं का उद्घाटन किया।

साथ ही उन्होंने एनएच 57 पर बिदेसर स्थान स्थित पश्चिमी कोशी नहर के अंतिम छोड़ का 1 बजकर 25 मिनिट पर निरीक्षण करके निकले। जिसके बाद सीएम अररिया संग्राम स्थित मिथिला हाट पहुंचे और खाना खाने के बाद जिले के आला अधिकारियों और नेताओं के साथ दोपहर के 2:30 बजे समीक्षा बैठक की।

मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब हम केंद्र में थे तो हमने ही जीविका बनाया। उसके बाद केंद्र के लोगों ने इसे देखकर आर जीविका बनाया। जीविका बनने से जीविका दीदी का रहना सहन और सम्मान बाद गया हुआ। हम जहां कहीं भी जाते हैं वहां जीविका के स्टॉल पर जरूर जाते हैं।

जिससे कि उनको क्या नया दे सके ये जान पाएं। साथ ही मौके पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री 11 जनवरी से मिथिला के यात्रा पर हैं। आज रविवार को वे मधुबनी में हैं यहां ये मिथिला की संस्कृति, खान पान, इन्वेस्टमेंट, पश्चिमी और पूर्वी कोशी नहर को देखेंगे। साथ ही उनके आने से यहां का बहुत सा स्थानीय काम स्पीडअप हो जाएगा और यहां के नए स्थानीय समस्याओं का समाधान होगा। मुख्यमंत्री जी ऑन स्पॉट उसपर निर्णय लेते हैं।

सुक्की में मुख्यमंत्री जी कमला जो जीवंत करने और पूर्वी एवं पश्चिमी कोशी नहर को इंटरलिंक करने का कार्य देखने जा रहे हैं। उसके बाद अरररिया में रिवर फ्रंट का लोकार्पण करेंगे। मौके पर जदयू के स्थानीय संसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के आने से और उनके द्वारा यहां को जो सौगात मिला है उसके लिए यहां के लोग उनके शुक्रगुजार हैं।

साथ यहां के लोग इससे बहुत खुश हैं। मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से ही मैं दुबारा सांसद बना हूं। मुख्यमंत्री जी इस प्रगति यात्रा में जिस पूरे क्षेत्र का भ्रमण करेंगे, सुक्की सहित वो मेरा ही संसदीय क्षेत्र है, उनके आने आने से और भी प्रगति होगी।

 

बाइट: नीतीश कुमार, सीएम
बाइट: संजय झा, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष
बाइट: रामप्रीत मंडल, झंझारपुर सांसद

Related posts

पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने CAA का किया समर्थन…

Bihar Now

सड़क दुर्घटना रोकने के लिए बन रही “हेलमेट” जल्द दिखेगी देशभर में

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कई एजेंडों पर लगी मुहर…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो