Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

सीवान: स्कूल में पढ़ा रहे एक शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली…

सीवान: स्कूल में पढ़ा रहे शिक्षक को अपराधियों ने मारी गोली

बिहार के सीवान जिले में दरौंदा थाने के मरसरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को बाइक सवार सशस्त्र अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए भाग निकले।
घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मरसरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक व छपरा जिले के एकमा थाने के तिलकार निवासी जनक मिश्रा के पुत्र कन्हैया मिश्रा स्कूल में पढ़ा रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार दो अपराधी स्कूल में घुसे और शिक्षक के बारे में पूछा। जैसे ही शिक्षक ने अपना नाम बताया, वैसे ही अपराधियों उन्हें दो गोली दाग दी। शिक्षक को एक गोली सिर और दूसरी गोली पेट मे लगी है।
गोली लगने के बाद शिक्षक गिर पड़े जिससे स्कूल में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। छात्र इधर-उधर चिल्लाते हुए भागने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घायल शिक्षक को आनन- फानन में महाराजगंज पीएचसी लाया गया जहाँ से डॉक्टरों ने सीवान रेफर कर दिया गया है।

राजेश कुमार, बिहार नाउ, सीवान

 

Related posts

समाधान यात्रा के दौरान सहरसा पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लोगों से की मुलाकात…

Bihar Now

Slot Video Uk

Bihar Now

दरभंगा दौरे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बाढ़ पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री… राहत एवं बाढ़ राहत फूड पैकेजिंग सेंटर का किया निरीक्षण… डीएम और एसएसपी भी मौजूद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो