Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

सुबह सुबह बिहार में फिर एनकॉउंटर, पुलिस और कुख्यात अपराधी में मुठभेड़, गोली लगने से घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती…!

पुलिस और अपराध की दुनिया के बीच आर-पार की जंग छिड़ गई है। इसीक्रम में पुलिस ने कुख्यात अपराधी को ठोक दिया है। मामला उस सनसनीखेज हमले से जुड़ा है जिसमें 19 जुलाई को चर्चित डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। जबड़े में गोली खाकर गंभीर रूप से घायल डॉक्टर को मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शहर में दहशत का माहौल बन गया था।गया जिले के शेरघाटी में मंगलवार को पुलिस ने अपराधी को गोली मार दिया।

इस केस में वांछित अपराधी सतीश उर्फ चंदन की तलाश में लगी पुलिस को इनपुट मिला कि वह मंदराजपुर गांव में छिपा है। जैसे ही पुलिस छापेमारी करने पहुंची, सतीश ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। लेकिन इस बार पुलिस तैयार थी। जवाबी कार्रवाई में सतीश के पैरों में दो गोलियां धंसीं और वो वहीं ढेर हो गया।

जख्मी हालत में आरोपी को पुलिस ने दबोचा और आनन-फानन में मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। सूत्रों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इलाके में पुलिस की इस तेज कार्रवाई की जमकर चर्चा हो रही है।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर पर हमला करने के बाद आरोपी फरार था और पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया था। लेकिन गया पुलिस ने साफ कर दिया है अब हर गोली का जवाब गोली से मिलेगा!

शेरघाटी की गलियों में अब सन्नाटा है, लेकिन लोगों की जुबान पर बस एक ही सवाल है कि “क्या अब अपराधियों का डर खत्म होगा या ये मुठभेड़ सिर्फ शुरुआत है?”

Related posts

भागलपुर के बाद बम धमाकों से दहला गोपालगंज, एक की मौत…एक गंभीर रूप से घायल, गोरखपुर रेफर…

Bihar Now

विपक्षी एकता की महाबैठक शुरू, बोले राहुल- साथ मिलकर BJP को हराएंगे, कांग्रेस का DNA बिहार में है ..

Bihar Now

दरभंगा DON BOSCO SCHOOL के छात्रों ने CBSE 10 th की परीक्षा में लहराया परचम, शत प्रतिशत हासिल की सफलता…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो