Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

“सु”शासन राज में बेखौफ अपराधी !…दिनदहाड़े बैंक से 9 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम…

बड़ी खबर बिहार के मधेपुरा से है जहां एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है… बेखौफ अपराधियों ने मधेपुरा सदर अनुमंडल के कुमारखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार स्थित यूबीजीबी बैंक से 9 लाख रुपये लूट लिए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आज करीब 11 बज कर 40 मिनट पर अपाचे बाइक पर सवार 6 की संख्या में आए हथियारबंद अपराधी बैंक में घुसकर हथियार का भय दिखाते हुए 9लाख 25 हजार रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया ।

इस दौरान अपराधियों ने शाखा प्रबंधक का बैग और मोबाइल फोन भी अपराधियों ने साथ ले गए। शाखा प्रबंधक चंदन ठाकुर ने बताया कि हथियारबंद अपराधी लगातार गोली मार देने की धमकी भरी दे रहे थे वह सभी लोग मफलर और मास्क से चेहरा को ढके हुए थे। ये अपराधी मात्र 5 मिनट में इस लूट की वारदात को अंजाम दिए। ठंड के कारण बैंक में भीड़ भी कम थी ।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी पहुंच गए बै और स्थिति का जायजा ले रहे है।इस संबंध में एसपी राजेश कुमार ने बताया कि घटना के सूचना के बाद एसडीपीओ अजय नारायण यादव और थानाध्यक्ष को घटनास्थल पर भेजा गया है।पुलिस अपराधियों के पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।जल्द ही पुलिस सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले की उद्भेदन कर लेगी।

मुकेश कुमार, बिहार नाउ, मधेपुरा.

Related posts

बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

बिहार में बेलगाम अपराधी !… वैशाली में दिनदहाड़े बैंक से 1.16 करोड़ कैश की लूट, अपराधियों के हौसले के आगे “सु”शासन‌ की पुलिस पस्त ! …

Bihar Now

Ace Pokies Free Chips

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो