Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना निगेटिव होकर वापस घर लौटे BJP नेता का ढ़ोल नगारे से स्वागत, संक्रमण की आशंका के बावजूद जुटा ली भीड़…

एक मामला बेगूसराय में सामने आया है जब सत्तारूढ़ दल के एक नेता जो करोना संक्रमित हो गए थे। और उन्हें इलाज के लिए पटना में ही एडमिट कराया गया था । इलाज के बाद जब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई और उन्हें चिकित्सकीय सलाह के बाद होम कोरेण्टाइन का निर्देश देकर बेगूसराय भेजा गया। लेकिन नेताजी के घर पहुंचते ही नियम कानून की अर्थी उठ गई ।

जैसे ही नेता जी अपने गांव तेघड़ा पहुंचे सैकड़ों लोग ढोल नगाड़े के साथ पहुंच गए और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रही। नेताजी भी मानो जैसे किसी बड़ी रैली में शरीक होने पहुंचे थे उन्होंने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया । गौरतलब है कि महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील राम की रिपोर्ट पिछले 9 जुलाई को पॉजिटिव आई थी और उन्हें इलाज के लिए पटना में ही भर्ती कराया गया था । बताते चलें कि 8 जुलाई से पूर्व ही सुनील राम की तबीयत खराब थी और वह 8 जुलाई को पटना में पार्टी के एक कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचे थे।

सुनील राम के उक्त कार्यक्रम में शरीक होने की वजह से भाजपा के प्रदेश से लेकर स्थानीय स्तर के तकरीबन 75 नेता कोरोना संक्रमित हुए । लेकिन रविवार की शाम जब वह स्वस्थ होकर वापस लौटे तो उनके समर्थकों ने सारे कायदे कानून को तोड़कर उनका स्वागत किया । उनके समर्थकों में से ही किसी ने नेताजी के अभिनंदन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । हालांकि वीडियो संज्ञान में आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच के बाद कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

Delhi में पप्पू यादव बने मजदूरों की आवाज, कहा – मजदूरों के साथ मजाक करना बंद करे बिहार सरकार … मजदूरों को घर भेजने की जिम्मेदारी हमारी…

Bihar Now

शर्मनाक , बेगूसराय में दबंगों का कहर !… रहम की भीख मांगता रहा युवक, खंभे में बांध कर पीटते रहे दबंग…. मूकदर्शक बनी रही मौजूद भीड़…

Bihar Now

JDU जिला कार्यकारिणी की बैठक, संगठन मजबूती को लेकर हुई चर्चाएं…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो