Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच खूनी झड़प, भतीजे की चाकू गोदकर हत्या..

सहरसा – जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के सिहौल पंचायत के वार्ड नं. 6 में दो सगे भाईयों के बीच जमीन पर चलने हेतु रास्ते को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि विवाद खूनी भिड़ंत में तब्दील हो गया। रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार को दो सगे भाई गोपाल कामत और अनिल कामत के बीच जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ जो बाद में हिंसक रूप ले लिया। मारपीट के दौरान गोपाल कामत और उसका बेटा रजनीश कुमार (18 वर्ष) चाकू लगने से बुरी तरह जख्मी हो गये। स्थानीय ग्रामीण दोनों जख्मी को इलाज के लिए बिहरा-पटोरी बाजार स्थित एक क्लिनिक पर लाये। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सहरसा भेजा गया। रक्तस्राव अधिक हो जाने के कारण रजनीश की रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। रास्ता को लेकर मामूली विवाद में दो भाइयों के बीच इस तरह की हुई घटना होने से आस-पड़ोस के लोग स्तब्ध हैं।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहरा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार झा, एएसआई अजय कुमार सिंह और कौशल किशोर ने पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले के सम्बंध में बिहरा थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अनिल कामत, विकास कामत सहित अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बी एन सिंह पप्पन के साथ रितेश हन्नी बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

RJD के 3 विधायकों ने जेडीयू का थामा दामन, पार्टी कार्यालय में ली सदस्यता…

Bihar Now

पटना में 2 छात्रों की लाश मिलने से मचा हड़कंप, आंखें फोड़ीं, जीभ और सीने पर चाकू से वार…

Bihar Now

Online Casinos Accepting Nz Deposits

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो