Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश, हथियार व कारतूस बरामद…

सहरसा – जिला के पतरघट पुलिस ने पूर्णिया जिले के 50 हजार इनामी अपराधी को हथियार व कारतुस के साथ गिरफ्तार करने में साफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पतरघट पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि 50 हजार का इनामी अपराधी जयचंद यादव थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के यहाँ छिपा हुआ है।

प्राप्त सूचना के सत्यपनोपरांत त्वरित कार्यवाही करते हुए सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में पतरघट ओपीध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ छापेमारी कर सौरबाजार थाना अंतर्गत पतरघट ओपी क्षेत्र के पिपरा निवासी अशोक यादव के घर से मधेपुरा जिला के बिहारीगंज थाना अंतर्गत रही पकीलपार निवासी जयचंद यादव को गिरफ्तार किया।

वहीं गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने तीन देशी कट्टा, पन्द्रह जिन्दा कारतुस, एक मोटरसाइकिल एवं मोबाईल बरामद किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी का लम्बा आपराधिक इतिहास रहा है। इसके ऊपर कई जिला के विभिन्न थाना में आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें से पूर्णिया जिले में दर्ज मामले में बिहार सरकार द्वारा 50 हजार रुपया इनाम घोषित था। पुलिस के गिरफ्त में आये बदमाश को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के अलावे सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, पतरघट ओपीध्यक्ष अजीत कुमार, हरिशंकर चौधरी सहित अन्य पुलिस बल मौजूद रहे।

बी एन सिंह पप्पन के साथ रितेश हन्नी, बिहार नाउ, सहरसा

Related posts

Pokie New Zealand Meaning

Bihar Now

NDA में सभी लोग साथ मिलकर खा रहे सत्ता की मलाई , चूहे बिल्ली के जैसे लड़ रहे लड़ाई…ये क्या खाक करेंगे जनता की भलाई, अब होगी इनकी विदाई – RJD …

Bihar Now

बिहार के सारण में जहरीली शराब से एकदिन में करीब 20 लोगों की मौत से हड़कंप…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो