Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जेडीयू के एक राष्ट्रीय महासचिव करवा रहे हैं “मेरे घर की रेकी” !… ‘ लोकसभा में पप्पू यादव करेंगे नाम का खुलासा…

बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को लगातार धमकियां मिल रही हैं. बिहार की राजधानी पटना में 21 नवंबर, 2024 दिन गुरुवार को पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने इस दौरान एक ताजा मिली धमकी का जिक्र किया. पप्पू यादव ने कहा कि आज भी धमकी मिली है, कल मेरे घर की फोटो भेजी गई और लिखा ये तुम्हारा अर्जुन भवन है जहां तुम रहते हो, उर्दू में धमकी दी गई है.

पप्पू यादव ने कहा कि बुधवार की रात में भेजा है हमको ये, कल मैं सिलीगुड़ी पहुंचा तो कॉल आया कि सिलीगुड़ी पहुंच गए. सुबह 4 बजे पटना पहुंचा हूं तो कॉल आया पहुंच गए पटना. पप्पू यादव ने नाम लिए बिना जदयू के एक जनरल सेक्रेटरी पर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि सरकार के दो तीन पदाधिकारी है जो चाहते है पप्पू यादव को सुरक्षा नहीं मिले, मेरे घर को रेकी कैसे हो रही है. देखिए मैं दिखा रहा हूं.

उन्होंने कहा कि मेरे घर अर्जुन भवन के बाहर एक लड़का आया, मैं इसको जानता नहीं हूं और इसने ही घर का फोटो खींचकर उन लोगो को भेजा है. इसका फोटो हमें सीसीटीवी से मिला है. जदयू के महासचिव हैं और सिस्टम के कुछ पदाधिकारी हैं जो लगातार पप्पू यादव के पीछे लगे हुए हैं, मैं जल्द ही नाम भी खोलूंगा. ये लोग नहीं चाहते हैं कि पप्पू यादव या उनके परिवार की सुरक्षा हो.

पप्पू यादव ने सीएम नीतीश कुमार से आग्रह किया और कहा कि आपको पहली बार मुख्यमंत्री बनाने में मेरी भी भूमिका थी, और आपके राष्ट्रीय एक दो पदाधिकारी हैं जो पप्पू यादव के खिलाफ लगातार साजिश रच रहे हैं. जिनका नाम में लोकसभा के भीतर खोलने वाला हूं, इस बात की चर्चा करूंगा.

Related posts

जानकारी से ही होगा कोरोना वायरस से बचाव संभव …

Bihar Now

बिहार में बजट पेश कर रहे हैं सुशील मोदी,पहली बार पेश किया गया ग्रीन बजट…

Bihar Now

Big Breaking : बिहार सरकार ने सेना से मांगी मदद, सूबे में कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए मांगी मदद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो