Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी यादव ने पेश कर दी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियां… पढ़िए , क्या है नीतीश सरकार की उपलब्धियां ?…

बिहार में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार पलटवार का दौर जारी है ..  मुद्दा पुल गिरने का हो या सूबे में बढ़ते अपराध का, विपक्ष किसी मुद्दे को जाया नहीं देना चाहती है…

बिहार में लगातार गिर रहे पुल को लेकर पक्ष और विपक्ष में सियासी बयानबाजी का आलम देखा गया..इसी तरह एक बार फिर बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपलब्धियां पेश की है…

बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश सरकार और तेजस्वी यादव फिर आमने-सामने हैं … तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कहते हुए क्या लिखा है ,पढ़िए…

तेजस्वी यादव ने कहा कि

पेश है अवतारी प्रधानमंत्री एवं कुर्सीधारी मुख्यमंत्री की बिहारवासियों के लिए अर्जित विगत 𝟑-𝟒 दिनों की मंगलकारी विघ्नहारी चमत्कारी उपकारी और गुणकारी उपलब्धियां:-

𝟏. बेगूसराय में गोली मार महिला की हत्या
𝟐. बगहा में गला दबाकर महिला की हत्या
𝟑. समस्तीपुर में गोली मारकर महिला समेत 𝟐 की हत्या
𝟒. गया में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या
𝟓. मधुबनी में अनाज कारोबारी की गोली मारकर हत्या
𝟔. मधेपुरा में पोस्टमास्टर की गोली मारकर हत्या
𝟕. बख्तियारपुर में युवक के मुँह में गोली मारकर हत्या
𝟖. पटना के बाढ़ में स्वर्ण कारोबारी को गोली मारी
𝟗. पटना के मोकामा में युवक का शव मिला!
𝟏𝟎. पटना के दानापुर में 𝟑 वर्षीय बच्ची की गोली मार हत्या
𝟏𝟏. पटना के मसौढ़ी में महिला को दुष्कर्म उपरांत गोली मारी
𝟏𝟐. पटना के धनरुआ में अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या
𝟏𝟑. नवादा में महिला की गोलियों से भून कर हत्या! पति का पहले ही हो चुका है मर्डर
𝟏𝟒. मुंगेर जेल में मारपीट के दौरान कैदी की मौत!
𝟏𝟓. मोतिहारी में नाबालिग की ख़ौफ़नाक निर्मम हत्या! बदमाशों ने पहले अगवा कर कई दिनों तक किया गैंगरेप, फिर की हत्या!
𝟏𝟔. पटना में अपराधियों ने की महिला की हत्या।
𝟏𝟕. नवादा में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ घिनौनी दरिंदगी
𝟏𝟖. पटना के दीघा में 𝟐 भाइयों को दिनदहाड़े मारी गोली।
𝟏𝟗. मधुबनी में डबल मर्डर! अपराधियों ने की मां-बेटे की हत्या
𝟐𝟎. पटना मे घर में घुसकर महिला के साथ रेप की कोशिश, शोर मचाने पर मार दी गोली
𝟐𝟏. सासाराम में अपराधियों ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या
𝟐𝟐. बेतिया में मासूम बच्चे की हत्या।
𝟐𝟑. मुजफ्फरपुर में महिला की निर्मम हत्या। डकैती का विरोध करने पर अपराधियों ने की हत्या।
𝟐𝟒. मधुबनी में सरकारी अपराधियों ने युवक को गोलियों से भूना
𝟐𝟓. सुपौल में छात्र की मौत।
𝟐𝟔. समस्तीपुर में एक व्यक्ति की हत्या।
𝟐𝟕. बीजेपी नेता की संदिग्ध हत्या!
𝟐𝟖. सिवान में डबल मर्डर! महिला और बेटे की चाकू से गोद कर हत्या!
𝟐𝟗. बेगूसराय में सरकारी बदमाशों ने युवक को मारी गोली!
𝟑𝟎. नवादा में 𝟓 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म!
𝟑𝟏. मोतिहारी में देसी कट्टा दिखा फाइनेंसकर्मी से लूट।
𝟑𝟐. पटना में नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर जीविका फाइनेंस बैंक के कर्मचारी से लूट की।
𝟑𝟑. पटना में 𝐉𝐃𝐔 नेता के घर में भीषण डकैती
𝟑𝟒. गया में 𝟏𝟎 लाख से अधिक की चोरी।
𝟑𝟓. बैंक में दिनदहाड़े 𝟓𝟎 लाख की लूट।
𝟑𝟔. सहरसा में प्रिंसिपल के घर में भीषण चोरी, 𝟒𝟎 लाख से अधिक के गहने लेकर भागे चोर!
𝟑𝟕. समस्तीपुर-शराब माफिया ने एक ही परिवार के चार लोगों को पीट-पीटकर अधमरा किया।
𝟑𝟖. गोपालगंज में बदमाशों ने 𝟐𝟎 लाख की रंगदारी माँगी। जान से मारने की धमकी
𝟑𝟗. पटना के फुलवारीशरीफ में दिनदहाड़े 𝟏𝟎 लाख की लूट।
𝟒𝟎. हाजीपुर में चोरी करने घुसे चोर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
𝟒𝟏. मधेपुरा में महिला के साथ दुष्कर्म।

Related posts

20 अप्रैल के बाद लॉक डाउन के दौरान सशर्त NH पर खुलेगा ढ़ाबा…

Bihar Now

क्राइम से कराह रहा बिहार, कहां है “सु”शासन की सरकार ?…. पत्रकार के बाद अब पुत्र की हत्या के गवाह शिक्षक-पिता की हत्या !

Bihar Now

किताबों में बदलेगा देश का नाम !… NCERT की बुक में अब INDIA की जगह होगा भारत, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो