Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान जारी, मतदाताओं ने कहा राष्ट्र कवि दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय स्थापना करने की इच्छाशक्ति रखने वाले को कर रहे वोट…

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आज सुबह 8 बजे से बेगूसराय में भी 32 जगहों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है ।स्नातक निर्वाचन चुनाव में 16 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं । मतदान को लेकर स्नातक मतदाताओं में भारी खुशी भी देखी गई ।

मतदाताओं ने बताया कि इस बार का मुद्दा शिक्षा के विकास को लेकर रहेगा और खासकर कई मतदाताओं ने कहा कि आज तक बेगूसराय को उपेक्षित किया गया है हम लोग इस बार ऐसे उम्मीदवार को मतदान करने जा रहे हैं जो बेगूसराय में राष्ट्रकवि दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना करेंगे ।वहीं प्रशासन की ओर सुरक्षा का चाक चौबंद व्यवस्था हर मतदान केन्द्र पर की गई है।..

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

गुस्से में अक्षरा सिंह, हसुआ लिए “अक्षरा” का फर्स्ट लुक आउट…

Bihar Now

बिहार में शिक्षक बनने के लिए बिहारी होना जरूरी नहीं, शिक्षक बहाली नियमावली में बदलाव… नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला…

Bihar Now

Big Breaking : कयासों का दौर खत्म, जेडीयू के हो गए गुप्तेश्वर पाण्डेय…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो