Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नापे गए लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाने वाले डीएसपी,शिक्षा मंत्री के PA के घर मछली-भात भोज में शामिल होने को लेकर हुई कार्रवाई…

बिहार सरकार ने मछली भात के भोज में शामिल होने वाले जहानाबाद के एसडीपीओ पर बड़ी कार्रवाई की है. गृह विभाग ने एसडीपीओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

गृह विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि जहानाबाद के एसडीपीओ प्रशांत भूषण श्रीवास्तव पर गैरकानूनी कार्य करने स्वेच्छाचारिता समेत कई आरोप पाए गए हैं. इसके बाद उन्हें निलंबित करने का फैसला लिया गया है.

बता दें कि एसडीपीओ शिक्षा मंत्री के पीए पिंटू यादव के घर पर 15 अप्रैल को मछली भात के भोज में शामिल हुए थे .लॉक डाउन के बीच एसडीपीओ समेत कई अन्य अधिकारी भी उस भोज में शामिल हुए थे. मीडिया में खबर आने के बाद डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने जांच बिठा दी ।इसके बाद आनन-फानन में एसडीपीओ शिक्षा मंत्री के पीए समेत 8 लोगों के खिलाफ नामजद वहीं 25 अज्ञात के खिलाफ मखदुमपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.

महीप राज, बिहार नाउ,पटना

Related posts

महागठबंधन में महाघमासान !… “अधिकारी बहाना, नीतीश पर निशाना”, JDU ने‌ कहा – टूट रहा सब्र का बांध !…

Bihar Now

BREAKING : पूर्व विधायक अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे छोटे सरकार.. 60-70 राउंड फायरिंग, छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका…

Bihar Now

आनंद मोहन के पैतृक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीतीश से नजदीकी,लालू से दूरी ?…

Bihar Now