Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बैंक से 16 लाख लूटकर मौके से फरार हुए अपराधी, बाहर खाक छानती रही “सु”शासन की पुलिस…

आरा में दिनदहाड़े कुछ अपराधी लूटपाट करने एक्सिस बैंक की शाखा में घुस गए। हथियार लेकर चार अपराधी बैंक के अंदर घुसे। इसके बाद कैश काउंटर और मैनेजर के केबिन में पहुंच गए।

लूटपाट की कोशिश कर रही रहे थे कि अचानक पुलिस को इसकी भनक लगी। फौरन पुलिस बैंक के बाहर पहुंची। हालांकि, पुलिस को देखते ही अपराधियों ने बैंक का गेट लॉक कर दिया और शटर भी डाउन करवा दिया। अपराधियों ने बैंक के स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बना लिया है…

घटना नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा में मौजूद एक्सिस बैंक की है। बैंक में अपराधियों के घुसे होने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। देखते ही देखते एएसपी, नवादा, टाउन थाना समेत डीआईयू की टीम बैंक के बाहर पहुंची। पुलिस टीम ने बैंक को बाहर से घेर लिया है।

पुलिस अपराधियों से सरेंडर करने की अपील कर रही है। अपराधी बैंक के अंदर हैं। वहीं वरीय अधिकारी ने निर्देश दिया है कि हर हाल में बंधकों को सुरक्षित बाहर निकालें। साथ ही सभी हथियार बंद अपराधियों की गिरफ्तार कर विधि व्यवस्था को नियंत्रित करें।

Related posts

BJP की बैठक पर “PK” का हमला… ” बिहार भाजपा के किसी एक नेता के नाम पर आज 5 वोट भी नहीं मिलेगा” …

Bihar Now

पुराने रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई लोग घायल…

Bihar Now

तेजस्वी यादव के 15 सवाल, ‘हिसाब’ दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी ❓

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो