Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

बेगूसराय में बलान नदी पर बना बांध टूटा, दर्जन भर गांव प्रभावित, मौके पर अभी तक नहीं पहुंचा सरकारी अमला…

बेगूसराय में बलान नदी पर बना बांध 20 फीट में टूट गया है, इससे दर्जन भर गांव प्रभावित हो रहा है। दरअसल भगवानपुर प्रखंड का जोकिया -तेलन गांव में बना बांध अहले सुबह अचानक 20 फीट में टूट गया जिससे तेज धार में पानी खेतों को दबाते हुए गांव में प्रवेश कर रहा है वह टूटने से लोगों में डर और भय का माहौल है..

हालांकि अभी तक कोई प्रशासनिक अमला मौके पर नहीं पहुंचा है। बांध टूटने की खबर सुनते ही सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए हैं। यह बंधन बीरपुर और भगवानपुर प्रखंड के बीच स्थित है, जिस रफ्तार से पानी बढ़ रहा है वैसे स्थिति में कई गांव बाढ़ की भयंकर चपेट में आ जाएगा। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस कदर टुटे बांध से तेज रफ्तार में पानी खेतों की ओर बढ़ रहा है और गांव को डुबा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है कि बांध टूटने के कई घंटे बाद भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
ट- स्सी

Related posts

Top Online Pokies And Casinos And Au

Bihar Now

नालंदा में पोलिंग एजेंट की हत्या, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के समर्थकों पर लगा आरोप…

Bihar Now

रोहतास में नगर थाने से चंद कदमों की दूरी पर फायरिंग, घटनास्थल से खोखा बरामद, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो