Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराष्ट्रीय

बेगूसराय में SP कार्यालय के 5 पुलिसकर्मी कोरोना पाज़िटिव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप…

बेगूसराय में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही चला जा रहा है. अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 370 के पार जा चुकी है. इसी क्रम में आज एसपी कार्यालय में 5 अन्य कोरोना पॉजिटिव मिलने से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गया है.

इस सम्बन्ध में बेगूसराय एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि आज फिर एसपी कार्यालय के 5 अन्य कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं. बताते चलें कि पिछले दिनों डीएसपी रैंक के पदाधिकारी को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 4 दिन के लिए एसपी कार्यालय को बंद किया गया है.

डीएसपी रैंक पुलिस पदाधिकारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एसपी सहित 75 कर्मचारियों का टेस्ट सैंपल भेजा गया था. जिसमें आज 5 करोना पॉजिटिव पाया गया.

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

बिहार : भ्रष्ट BDO के पांच ठिकानों पर छापेमारी, आय से 1.70 करोड़ अधिक अर्जित करने के मामले में रेड…

Bihar Now

टीचर बहाली के नियमों में बड़ा बदलाव, अब इन हॉस्पिटलों के सर्टिफिकेट भी होंगे वैलिड…

Bihar Now

दरभंगा के नए इलाकों में बाढ़ ने दी दस्तक, कई गांवों में घुसा बागमती का पानी

Bihar Now