Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

भयावह बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जनसुराज के स्टेट वर्किंग कमेटी के सदस्य ने जिला प्रशासन से अविलंब नाव की व्यवस्था की मांग की…

समस्तीपुर:भीषण बाढ़ की आशंका को देखते हुए समस्तीपुर युवा नेता सह स्टेट वर्किंग कमेटी जन सुराज के सदस्य जमशेद आदिल सोनू ने समस्तीपुर जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि समस्तीपुर जिला के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के हसनपुर प्रखंड के भटवन पंचायत के सिरसिया गाँव, बिथान प्रखंड के सलहा चंदन, सलहा बजुर्ग, नरपा व बेलसंडी पंचायत एवं सिंधिया प्रखंड के विष्णुपुर डीहा, सालेपुर, जहाँगीरपुर एवं कुण्डल पंचायत के दर्जनों गाँव के लोग बाढ़ की चपेट में आने के आशंका से भयाक्रांत हैं।

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि बाढ़ की भयावह जलस्तर बृद्धि को देखते हुए लोगों की जान माल की सुरक्षा हेतु सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के लिए बाढ़ क्षेत्र के पंचायत के गांवों में अविलम्ब वोट नाव की व्यवस्था की जानी चाहिए, क्योंकि इन सभी पंचायतों के गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने पर यातायात पूर्ण रूप से बाधित जाया करता है, जिसके कारण यातायात के लिए इन बाढ़ पीड़ित लोगों का एक मात्र सहारा नाव ही रहता है।

जमशेद आदिल ने कहा 56 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नेपाल के द्वारा लाखों क्यूसेक पानी छोड़ने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग काफी दहशत में हैं। उन्होंने कहा सीमावर्ती क्षेत्र के कोशी, कमला, बागमती, करेह नदी में लगातार जलस्तर बृद्धि से लोग भयाक्रांत होते जा रहे हैं, और बाढ़ पीड़ित मदद के लिए समस्तीपुर जिला प्रशासन को टकटकी निगाहों से देख रहे हैं।

Related posts

सामाजिक अंकेक्षण संसाधन सेविका की चार दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन, 40 महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण….

Bihar Now

श्रमिक एक्सप्रेस में प्रसव पीड़ा की सूचना मिलते ही रेलवे ने की मदद, अस्पताल ले जाने के बाद महिला ने एक बच्ची को दिया जन्म…

Bihar Now

मानवता शर्मसार: मछली चोरी के आरोप में युवक की बांधकर पिटाई, वीडियो वायरल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो