Bihar Now
BREAKING NEWS
टॉप न्यूज़बिहारराजनीति

राजद का सदस्यता अभियान की समीक्षात्मक बैठक बुलाई गई

राष्ट्रीय जनता दल में जारी सदस्यता अभियान अपने पूरे शबाब पर है। जिला और प्रखंड स्तर पर स्थानीय नेताओं के जरिए तो लोगों को सदस्य बनाया ही जा रहा है, ऑनलाइन सदस्य बनाने की प्रक्रिया भी जोरों से चल रही है।

राष्ट्रीय जनता दल द्वारा हीरा बाबू मार्केट, बेगूसराय के परिसर में बिहार के लेलिन अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी का शहादत दिवस एवं राजद का सदस्यता अभियान की समीक्षात्मक बैठक बुलाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेगूसराय जिला के प्रभारी बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व राजापाकर के विधायक माननीय शिवचंद्र राम एवं सह प्रभारी माननीय नागेंद्र प्रसाद सिंह जी थे।

कार्यक्रम में बखरी के विधायक माननीय उपेंद्र पासवान, राजद की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ.उर्मिला ठाकुर,बेगूसराय महानगर जिलाध्यक्ष-अधिवक्ता बाल्मीकि महतों,तेघड़ा विधायक के प्रतिनिधि-सह-राजद नेता मो. नौसाद, जिला पार्षद सिकंदर जी, चेरियाबरियारपुर विधानसभा के राजद की पूर्व प्रत्याशी श्रीमति सावित्री देवी, राजद सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हरेराम कुशवाहा, राजद पंचायती राजद प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष-सह-जिला पार्षद पूनम देवी, युवा राजद के जिलाध्यक्ष मोहित यादव सहित जिला के सैकड़ों ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार यादव द्वारा किया गया। राजद की ओर से जारी सदस्यता अभियान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश प्रवक्ता उर्मिला ठाकुर ने बताया कि हमारा लक्ष्य देशभर में 1 करोड़ सदस्य बनाने का है।

Related posts

मांझी के बेटे के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री नीतीश का बड़ा बयान… “मांझी को अपनी पार्टी विलय करने को कहा, तो मांझी अलग हो गए”…

Bihar Now

अगर संसद में नहीं घुस पाते तो दूसरा प्लान भी था आरोपियों के पास !… पूछताछ में खुलासा

Bihar Now

छपरा में पुलिस-अपराधी के बीच मुठभेड..दरोगा समेत 2 जवान शहीद, एक जख्मी

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो