Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्यजीवन शैलीबिहार

नई इबारत लिख रही कौशल विकास मिशन की शाखा 

प्रभाष चंद्रा , सुपौल 

सदर बाजार स्थित स्टेशन चौक के पास संचालित सरकार के दूरगामी योजना में शुमार बिहार कौशल विकास मिशन की शाखा एक नई इबारत लिख रही है,  मालूम हो की सरकार द्बारा युवाओं में स्किल विकास के लिए लागू इस योजना बिहार कौशल विकास मिशन को चाइल्ड लेक पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जा रहा है।  जिसमें बड़ी संख्यां में युवाओं को उपलब्धि मिलने लगी है।

यही कारण है की इस केंद्र से अब तक साढ़े आठ सौ युवक युवतियां ट्रेनिंग ले चुके हैं जिसमें से करीब साढ़े तीन सौ युवक युवतीयों को रोजगार भी मिला हैं , आज शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्थान में भी शिक्षक दिवस मनाया गया जिसमें सर्पल्ली राधा कृष्णन जी को याद करते हुए उनके तश्वीर पर फूल माला अर्पित करने के साथ ही केक काटकर उनका जन्म दिवस मनाया गया ।

संस्था के संचालक अश्विनी कुमार ने बताया की शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्थान में प्रशिक्षणरत छात्र छात्राओं के बीच एक क्विज प्रतियोगिता और एक टेस्ट परीक्षा का भी आयोजन किया गया जिसमें अव्वल आने वाले युवा और युवतियों को पुरस्कृत किया गया । इस मौके पर करीब डेढ़ सौ युवक युवतियों ने भाग लिया ।

इस मौके पर संस्था के मणिकांत श्रवण झा , आलोक कुमार नेहा कुमारी तरन्नुम प्रियंका कुमारी प्रियंका मिश्रा मौसम कुमारी कामिनी कुमारी रवींद्र राज संजीव कुमार सहित अन्य मौजूद थे बताया गया की संस्था द्वारा स्किल विकास के साथ गरीब छात्र छात्राओं को पढ़ने के लिए आवश्यक योगदान भी देती है मेघावी युवाओं को बाहर भेजकर उच्च शिक्षा भी दिलवाया जाता है हाल में 15 छात्रों को टेली जीएसटी कोर्स के लिए कलकत्ता भेजा गया है ।

Related posts

Sams Town Casino Robinsonville Nz

Bihar Now

लालू यादव ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, कहा – जल्द लौटेंगे पटना…

Bihar Now

कोरोना संकट के बीच वेब पत्रकारों के मदद के लिए भी बढ़ने लगे हाथ… जेडीयू नेता व व्यवसाई कौशल सिंह ने की आर्थिक मदद…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो