Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

लाशों की राजनीति करने में माहिर हैं राहुल गांधी – गिरिराज सिंह

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के नेतृत्व में आज पुलवामा के शहीदों की याद में एक बाइक रैली निकाली गई।इतना ही नही गिरिराज सिंह पुलवामा के शहीदों के साथ CAA के समर्थन में भी यह रैली था।

बताते चले कि 12 जनवरी से ही शाहीनबाग के तर्ज पर ही 24 घंटे CAA के विरोध में धरना और प्रदर्शन बलिया लझमिनिया में जारी है।हालांकि इस रैली में जय श्रीराम जय श्रीराम एवं भारतवंशी तेरा मेरा रिश्ता क्या जय श्रीराम जय श्रीराम के नारे लगते रहे ।

साहेबपुर कमाल प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से गुजर कर यह मोटरसाइकिल रैली बलिया पहुंची जहां गिरिराज सिंह ने एक सभा को भी संबोधित किया तथा एनआरसी सीएए और एनपीआर का समर्थन करने के लिए लोगों से अपील की।

सभा के बाद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी एवं पूरी कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए राहुल गांधी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा तो पुलवामा के शहीदों को याद कर रही है तथा शहीदों के साथ खड़ा है लेकिन राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी ने लाशों की राजनीति करती है ।

सीधे-सीधे गिरिराज सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि 1947 के बाद पंडित नेहरू ने लाशों की राजनीति की एवं 1984 में श्रीमती इंदिरा गांधी की मौत के बाद राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी ने लाशों की राजनीति की ।

भाजपा लाशों की राजनीति पर विश्वास नहीं करती और आज भाजपा ही नहीं पूरा देश शहीदों के सम्मान में खड़ा है, लेकिन राहुल गांधी शहादत पर भी हानि लाभ का गुणा भाग कर रहे हैं।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

त्री्

Related posts

एक बार फिर शर्मसार हुई मानवता, अपने बेटे के शव को वृद्ध पिता बोरे में बंद कर 3 किमी तक चला पैदल, पुलिस ने किया था मिसिंग का मामला दर्ज !..

Bihar Now

सीएम नीतीश कुमार ने सिमरी बख्तियारपुर मेंं जेडीयू प्रत्याशी के लिए मांगे वोट…

Bihar Now

Breaking : गोली से घायल कोचिंग संचालक की इलाज के दौरान पटना में मौत, दो दिन पूर्व अपराधियों ने मारी थी गोली…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो