पटना : देश में पूरा माहौल राममय हो चुका है .. अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है .. रामलला गर्भ गृह में प्रवेश कर चुके हैं …देश के तमाम राज्यों में राममय माहौल है ..हर इलाके , हर कस्बे में लोग अलग-अलग तरीकों से रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर खुशियों का इजहार कर रहे हैं ..
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बिहार के मिथिलांचल में खासा माहौल देखने को मिल रहा है ..ऐसा माना जाता है कि श्री राम का ससुराल मां सीता की नगरी जनकपुर धाम हैं,इस दृष्टिकोण से मिथिलांचल की भागीदारी और जगहों की अपेक्षा कुछ अधिक है …
मिथिलांचल श्री राम जी का ससुराल हैं .. इसलिए उपहार के तौर पर भारी तादाद में भार भेजा जा रहा है .. मिथिलांचल के लोग श्री राम को पाहुन के दृष्टिकोण से गारी पढ़ते हैं …
इसी बीच नॉर्थ बिहार का उभरता हुआ सबसे बड़ा दरभंगा स्थित टाउनशिप “वीणा वाटिका” की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में पटना पहुंची सुप्रसिद्ध गायिका व मिथिला की बेटी मैथिली ठाकुर ने भी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मैथिली गीतों के जरिए समां बांध दिया ….
मैथिली ठाकुर ने “हमार पहुना रे, हमार पहुना… श्यामला सलोना हमार पहुना” मैथिली गीतों के जरिए रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का स्वागत किया … मैथिली ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रामलला हमलोगों के यानी मिथिलांचल के दामाद यानी पाहुन हैं …ऐसे में श्री राम जी का स्वागत तो पाहुन के रुप में ही होगा…
वहीं पटना पहुंचीं मैथिली ठाकुर ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या में मौजूदगी को लेकर कहा कि संयोगवश उस दिन गुजरात में एक कार्यक्रम में मौजूद रहूंगी … इसलिए प्राण-प्रतिष्ठा में शरीक नहीं हो पाएंगे,जिसकी कसक हमें हमेशा रहेगी…
गायिका मैथिली ठाकुर को “वीणा वाटिका” का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है .. मैथिली ठाकुर ने वीणा वाटिका को लेकर कहा कि मैं वीणा वाटिका की सिर्फ ब्रांड एंबेसडर नहीं, बल्कि ग्राहक के रुप में जुड़ी हूं … उन्होंने “वीणा वाटिका ‘ में मौजूद तमाम सुविधाओं व विशेषताओं से अवगत कराते हुए बताया कि वो भी वीणा वाटिका में अपने लिए सपनों का घर खरीद चुकी हैं और जल्द ही इस घर में प्रवेश करेंगी …
वहीं “वीणा वाटिका” के डायरेक्टर सुमन ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैथिली ठाकुर को वीणा वाटिका का ब्रांड एंबेसडर बनाने से पूरा वाटिका परिवार गौरवान्वित है… उन्होंने कहा कि देश की सुप्रसिद्ध गायिका व मिथिला की बेटी को जल्द मिथिला के यानी वीणा वाटिका के आंगन में लाना है ..
डायरेक्टर सुमन ठाकुर ने बताया कि हमारे कंपनी वीणा वाटिका का मुख्य उद्देश्य न सिर्फ इस प्रोजेक्ट को लेकर,बल्कि मिथिलांचल के विकास को दृढ़ संकल्पित है और इसी उद्देश्य हमलोग आगे बढ़ रहे हैं ….
ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ
