Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयहॉलीवुड

3 मार्च को इस साल का आखिरी बजट पेश करेगी नीतीश सरकार, 28 फरवरी से शुरू होगा सत्र

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 28 फरवरी से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेगा. बिहार के संसदीय कार्य विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार सदन सत्र की शुरुआत राज्यपाल द्वारा द्विसदनीय विधायिका के सदस्यों को पारंपरिक संबोधन के साथ होगी जिसके बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा. नीतीश कुमार सरकार तीन मार्च को अपना आखिरी बजट पेश करेगी क्योंकि इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है.

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के लिए दो दिन आवंटित

करीब महीने भर चलने वाला यह सत्र 28 मार्च को समाप्त होगा. इस बजट सत्र के दौरान कुल 20 दिन विधायी कार्य होंगे जिनमें से आधे कार्य दिवस विभिन्न विभागों के बजट पर बहस के लिए समर्पित होंगे. अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के लिए दो दिन आवंटित किए गए हैं.

विकास कार्यों की दी जाएगी चल रही योजनाओं की जानकारी

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों को संबोधित करेंगे. सरकार की योजनाओं और प्रदेश में अब तक किए गए विकास कार्यों के साथ चल रही योजनाओं की जानकारी देंगे.

तीन लाख करोड़ के पार जा सकता है नीतीश सरकार का बजट

माना जा रहा है कि इस बार का बजट तीन लाख करोड़ के पार जा सकता है जो वित्तीय वर्ष 2024-25 के मुकाबले करीब 8 फीसद तक ज्यादा हो सकता है. शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और सड़क जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर सरकार का ध्यान होगा.

चार जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्री परिषद की बैठक में विधानमंडल के बजट सत्र की तारीख पर मुहर लगी थी. बता दें कि बिहार में विधानसभा का चुनाव है तो यह साल नीतीश सरकार के लिए भी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है.

Related posts

अदिती की सुरीली आवाज ने बिखेरा जादू

Bihar Now

विधायक के भाई के घर सीबीआई की छापेमारी, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला

Bihar Now

भयावह बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जनसुराज के स्टेट वर्किंग कमेटी के सदस्य ने जिला प्रशासन से अविलंब नाव की व्यवस्था की मांग की…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो