Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

50 घंटे से बिजली गुल, हजारों घरों में पीने को पानी नहीं, जनप्रतिनिधि मौन।

अजीत कुमार, कैमूर 

 

बिजली विभाग के कर्मियों की लापरवाही आई सामने।

 कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दुर्गावती प्रखंड में 50 घंटे से बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। वही इतने घंटे बीत जाने के बाद भी यहां के जनप्रतिनिधि मौन दिख रहे हैं। बता दें कि प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र अंतर्गत करीब हजारों घरों को पीने का पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। ऐसे में बिजली विभाग के पदाधिकारीयों की उदासीन रवैया से आम जनमानस पूरी तरह से बेबस और लाचार दिख रहा है।

दरअसल बीते बुधवार की संध्या करीब 4 बजे दुर्गावती प्रखंड में तेज बारिश व बिजली की गड़गड़ाहट होने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद आनन फानन में विद्युत विभाग के कर्मी विद्युत बहाल करने के लिए मरमती के कार्य में लग गए। हालांकि करीब 50 घंटे बीत जाने के बाद भी विद्युत बहाल सुचारू रूप से शुरू नहीं हो सका। कल्याणपुर पावर सबस्टेशन में खराबी आने के बाद से हीं मसौढ़ा पंचायत के मुखिया बब्बू सिंह लगातार कैंप कर रहे हैं।

मुखिया बब्बू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कल्याणपुर पावर सबस्टेशन से बहाल होने वाली विद्युत आपूर्ति को गुल हुए करीब 36 घंटे से ऊपर हो गया लेकिन अब तक विद्युत बहाल नहीं हो सका। पूरी रात मैंने पावर हाउस में कैंप किया और जब इस दौरान मैने जेई व एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से सवाल किया तो वे लोग संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए।

Related posts

“सु”शासन के मंत्री के बेटे की दबंगई, बगीचे में खेल रहे बच्चों के साथ मारपीट व फायरिंग, कई घायल…

Bihar Now

बिहार: सांसद उपेंद्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी, 7 बार किया फोन, लॉरेंस गैंग का आया नाम…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो