Bihar Now
BREAKING NEWS
टॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शीला दीक्षित का निधन 81 साल की उम्र में आज हो गया । पिछले कई दिनों से वह बीमार चल रही थी उन्हें फॉर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती किया गया था ।

रिपोर्टके मुताबिक हार्ट अटैक के कारण उनकी मृत्यु हुई रविवार को कांग्रेस हेड क्वार्टर में उनके पार्थिव शरीर को लाया जाएगा ।शाम तक निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने राज्य में दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। दिल्ली में मेट्रो के नेटवर्क का विस्तारीकरण उन्हीं की देन है उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, अरविंद केजरीवाल, मध्य प्रदेश सीएम कमलनाथ , सुषमा स्वराज,फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, गिरिराज सिंह इत्यादि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है

अमरदीप झा, बिहार नाउ

Related posts

कलयुगी बेटे की शर्मनाक करतूत !… पुत्र ने धारदार हथियार से काटकर पिता को उतारा मौत के घाट, परिजनों में कोहराम..

Bihar Now

बिहार में कोरोना से पहली मरीज की मौत, एक के पोजेटिव होने की पुष्टि…

Bihar Now

गोपालगंज में वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से एक करोड़ कैश बरामद, 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया…

Bihar Now