Bihar Now
BREAKING NEWS
टॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठनका गिरने से नवादा में 7 बच्चे सहित एक एडल्ट की मौत, कई अन्य घायल

नवादा में बिजली गिरने के कारण 8 की मौत हो गई है जबकि इस घटना में दर्जनों बच्चे घायल हुए हैं।  घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने 8  को मृत घोषित कर दिया।

यह घटना नवादा के शुभान पंचायत के धानपुर गांव की है। यह घटना दिन के करीब 3:00 बजे घटी। मिली जानकारी के अनुसार 20 से 25 के तादाद में बच्चे खेल रहे थे तभी अचानक से आकाश से ठनका गिरी उसमें बच्चे घायल हुए ।आनन-फानन में ग्रामीणों ने बच्चे को हॉस्पिटल ले गए जिसमें 8 की मौके वारदात पर डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

बिहारनाउ से बात करते हुए नवादा डीएम ने बताया कि सभी बच्चे एक साथ खेल रहे थे अचानक उसी वक्त ठनका गिरा जिससे 7 बच्चे और एक एडल्ट की मौके वारदात पर मौत हो गई।

इस घटना पर मुख्यमंत्री ने भी शोक जताया । मृतकों के परिवार को आपदा राहत कोष से चार चार लाख सहयोग देने की बात कही।

ब्यूरो रिपोर्ट ,बिहार नाउ,नवादा

 

Related posts

JDU MLC का दरभंगा में शिक्षकों ने किया जबरदस्त विरोध, कार्यक्रम छोड़ निकल पड़े MLC साहब का वीडियो वायरल !….

Bihar Now

Breaking : मोतिहारी में कोर्ट परिसर में गोलीबारी , कोर्ट कर्मी संजय ठाकुर को अपराधियों ने मारी तीन गोली, मौत…

Bihar Now

मधुबनी का एक पालिटेक्निक कालेज बना रणक्षेत्र, ग्रामीण और छात्रों में जमकर पत्थरबाजी..

Bihar Now