Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जगदानंद सिंह होंगे आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष

आरजेडी के संगठनात्मक तौर पर बड़ा बदलाव होने जा रहा है ।मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी ने लालू यादव के सबसे करीबी वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह के नाम पर नए प्रदेश अध्यक्ष सहमति बनाने की मुहर लग गई है।

खबर के मुताबिक चार बार से राजद के प्रदेश अध्यक्ष रहे रामचंद्र पूर्वे को पार्टी ने दरकिनार करते हुए राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। आज राजद के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए पार्टी कार्यालय में जगदानंद सिंह अपना नॉमिनेशन करेंगे। और इस दौरान तेजस्वी यादव के रहने की भी खबरें आ रही है।

आपको बता दें कि पिछले 9 साल 2010 से लगातार रामचंद्र पूर्वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं । 2010 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें अब्दुल बारी सिद्धकी की जगह पार्टी का काम मिला था। इससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं गर्म हो गई है क्योंकि जगदानंद सिंह सामान्य वर्ग से आते हैं।

Related posts

Free Pokies For Real Money

Bihar Now

Top Australian Pokies Machines Real Money Free

Bihar Now

बिहार में अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, अलर्ट जारी… पटना में प्राइवेट व सरकारी स्कूल 23 जनवरी तक बंद, डीएम ने ठंढ़ को देखते हुए लिया फैसला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो