बेगूसराय में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया । महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं प्रशासन ने महिला के परिजनों को अपनी निगरानी में ले लिया तथा सभी को जांच के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया ।
बताया जा रहा है कि उक्त महिला 18 मार्च को दिल्ली से आई थी और उसके बाद 22 मार्च से उसे सांस फूलने की बीमारी उत्पन्न हो गई जिसके बाद परिजनों ने उसे एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां बीती रात महिला की हालत गंभीर होने के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया ।
डॉक्टरों के अनुसार महिला के लक्षण कोरोनावायरस संक्रमण से मिलते जुलते हैं लेकिन जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि महिला की मौत किस वजह से हुई है । फिलहाल उक्त घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है ।
धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
क
