Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पीएम मोदी का ऐलान…पूरे भारत में 3 मई तक बढ़ाया गया लॉक डाउन…

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पूरा देश मिलकर कोरोना से जंग लड़ रहा है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि मुझे पता है कि लोगों को समस्या हो रही है लेकिन सब लोग देश के अनुशासित सिपाही के तरह कोरोना से लड़ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों ने कष्ट सहकर देश को बचा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि मैं सभी देशवासियों को नमन करता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि अन्य देशों के मुकाबले भारत ने कोरोना संक्रमण को रोकना का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने कहा कि जब हमारे यहां कोरोना का एक भी केस नहीं था तब से भारत ने कोरोना प्रभावित देशों से आने वाले लोगों की एयरपोर्ट पर ही स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई थी। पीएम मोदी ने कहा का अन्य देशों के मुकाबले भारत संभली हुई हालत में है।

पीएम मोदी ने अपने सात बातों के साथ संबोधन‌ को समाप्त किया..वो सात बातें उन्होंने क्या कहा पढ़िए…

?पहली बात-
अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
– विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो,
उनकी हमें Extra Care करनी है, उन्हें कोरोना से बहुत बचाकर रखना है:
?दूसरी बात-
लॉकडाउन और Social Distancing की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें ,
घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें: पीएम मोदी
*✴️तीसरी बात-*
अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए, आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें,
गर्म पानी,
काढ़ा,
इनका निरंतर सेवन करें: *पीएम

: *चौथी बात*-
कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल App जरूर डाउनलोड करें।
दूसरों को भी इस App को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें: पीएम मोदी
*✴️पांचवी बात-*
जितना हो सके उतने गरीब परिवार की देखरेख करें,
उनके भोजन की आवश्यकता पूरी करें: *पीएम मोदी*
✴️छठी बात*-
आप अपने व्यवसाय, अपने उद्योग में अपने साथ काम करे लोगों के प्रति संवेदना रखें,
किसी को नौकरी से न निकालें: *पीएम मोदी*
*सातवीं बात*-
देश के कोरोना योद्धाओं,
हमारे डॉक्टर- नर्सेस,
सफाई कर्मी-पुलिसकर्मी का पूरा सम्मान करें: पीएम मोदी
*पूरी निष्ठा के साथ 3 मई तक लॉकडाउन के नियमों का पालन करें*,
*जहां हैं*,
*वहां रहें*,
*सुरक्षित रहें*।

*वयं राष्ट्रे जागृयाम*”,
*हम सभी राष्ट्र को जीवंत और जागृत बनाए रखेंगे: *पीएम मोदी*

 

Related posts

त्राहिमाम पत्र पर DMCH के “झा” जी की गजब सफाई… कहा – भावुक होकर अस्पताल अधीक्षक को लिखा गया पत्र मीडिया में हो गया वायरल… DMCH में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है आक्सीजन…

Bihar Now

सुपौल के एक बूथ पर महिला मतदाताओं पर बल प्रयोग, मौजूद लोगों ने किया प्रशासन के खिलाफ हंगामा..

Bihar Now

रफ्तार का कहर… अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक,दो की मौत…. मचा कोहराम…

Bihar Now