Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना से निपटने को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक… दिए कई अहम निर्देश..

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर डोर टू डोर कैंपेन की अद्यतन स्थिति, गेहूं की अधिप्राप्ति, एवं लॉकडाउन में रोजगार सृजन को लेकर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में मुख्य सचिव एवं अन्य वरीय अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश: –
15 अप्रैल से पैक्सों के माध्यम से शुरु हुए गेंहू अधिप्राप्ति के कार्य में किसानों को कोई कठिनाई न हो, किसानों को निर्धारित समय के अंदर राशि का भुगतान करें।
पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आज से आरंभ हुए डोर टू डोर कैंपेन की समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री का निर्देश: – प्रभावित जिलों में एक्टिव स्क्रीनिंग की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण की चेन तभी टूटेगी जब कोई घर नहीं छूटेगा।
रोजगार सृजन की समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री का निर्देश: – कहा कि इसका उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को काम मिले। मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव वित्त विभाग को दिया निर्देश: रोजगार सृजन से संबंधित योजनाओं के लिए राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाए।
मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को दिया निर्देश: लॉकडाउन में पुलिस दृदता से कार्य करें लेकिन लोगों के साथ विनम्रता का व्यवहार करे। यह कठिन समय है, लोग लॉकडाउन में अनुशासन रखे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

महीप राज, बिहार नाउ, पटना

Related posts

भाजपा का 9 साल बेमिसाल, देश की जनता बदहाल… JDU का बीजेपी पर जोरदार हमला…

Bihar Now

पटना में 2 घंटे तक चला पुलिस-STF का ऑपरेशन, 4 अपराधी गिरफ्तार … फायरिंग के बाद एक घर में घुसते थे अपराधी…

Bihar Now

कटिहार में मुहर्रम के दौरान खूनी खेल, घंटों चलती रहती हाइवे पर लाठियां, 6 लोग गंभीर रूप से घायल.. पिटते रहे लोग, हथेली पर खैनी मसलती रही पुलिस !…

Bihar Now