Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

बिहार में बेखौफ अपराधी, एक युवक की गोली मारकर हत्या, मौके से फरार हुए अपराधी…

नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के गंगटा गांव के 35 वर्षीय युवक पंकज कुमार की अहले सुबह मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी । हत्या उस समय की गयी जब वे मोटरसाइकिल से नवादा जा रहे थे। भागने के क्रम में अपराधी अपनी अपाची मोटरसाइकिल छोङ गये हैं । सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम केलिए सदर अस्पताल भेजा है । मोटरसाइकिल को जब्त कर मामले की जांच आरंभ की है ।
बताया जाता है कि स्व नवल सिंह के 35 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार सुबह मोटरसाइकिल से नवादा जा रहे थे । गंगटा व धंधारी मोङ के पुल के पास घात लगाए दो अपराधियों ने वहां पहुंचते ही ताबङतोङ गोलियों की बौछार कर दी। कुल सात गोलियों के निशान शरीर पर मिले हैं । गोली मारने के बाद उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी ।
घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है । घटनास्थल से अपराधियों द्वारा छोङे गये अपाची मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद किया है । घटना का कारण पुरानी दुश्मनी बताया गया है ।

वरयाम सुन्दर कुमार,नवादा

Related posts

CM नीतीश ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वे, तटबंध टूटने से आई तबाही के मंजर को देखा, दिए कई अहम निर्देश…

Bihar Now

Breaking : पटना के पूर्व मेयर प्रत्याशी पर हमला, जांच में जुटी पुलिस !…

Bihar Now

कल होगा दरभंगा महोत्सव का शुभारंभ, शहर में निकलेगी पाग शोभायात्रा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो