Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

बिहार में होगी बम्पर बहाली… तीन विभागों में 5 हजार से अधिक नए पद की स्वीकृति… नीतीश कैबिनेट में 35 एजेंडों पर लगी मुहर…

बिहार में बम्पर बहाली होगी। तीन विभागों में 5 हजार से अधिक नए पद की स्वीकृत दी गयी है। नीतीश कैबिनेट ने आज 35 एजेंडों पर मुहर लगाई है।

आज विधि विज्ञान प्रयोगशाला, IGIMS और नगर निकाय में नए पदों की स्वीकृत दी गयी है। सबसे अधिक नगर विकास विभाग द्वारा गठित नए नगर निकायों के लिए पद स्वीकृत किये गए हैं

बिहार कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि अब बिहार के 9 जगहों पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी। अपराधिक घटनाओं से संबंधित प्रदर्श की जांच को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए तथा घटनास्थल पर कम समय में पहुंचने के उद्देश्य से बिहार में 9 क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी।इसके लिए पद सृजन तथा बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में पूर्व से स्थापित क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए राजपत्रित अराजपत्रित कोटि के कुल 218 पदों के सृजन के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। इसके अलावे पटना इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान मैं पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ डेंटल एजुकेशन एंड रिसर्च के लिए शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक के कुल 131 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के लिए विभिन्न विभागों के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक के कुल 272 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।

Related posts

हिरासत में मौत की अफवाह पर थाने में आगजनी, कई राउंड फायरिंग,

Bihar Now

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स वृद्धि जन विरोधी कदम…वापस लें नीतीश कुमार – प्रेम चंद्र मिश्रा

Bihar Now

गूंगे लड़के और अंधी लड़की की प्रेम कहानी “सर्वगुण संपन्न” का दिल छूने वाला ट्रेलर हुआ आउट….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो