Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

झारखंड में लगा पूर्ण लॉकडाउन, 22 से 29 अप्रैल तक रहेगा लागू..

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को ऐलान किया कि राज्य में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहेगा. इसे सुरक्षा सप्ताह का नाम दिया जाएगा…

रांची: कोरोना से बढ़ते संक्रमण के बीच झारखंड में भी लॉकडाउन का ऐलान हो गया है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने मंगलवार को ऐलान किया कि राज्य में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन (Jharkhand Lockdown) लागू रहेगा. इसे ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ का नाम दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इसके चेन को तोड़ना नितांत आवश्यक है. झारखण्ड एक गरीब राज्य है एवं हमारी शुरू से प्राथमिकता रही है कि जीवन और जीविका दोनों को बचाया जाय. इसको ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया कि 22 अप्रैल सुबह 6 बजे से 29 अप्रैल के 6 बजे तक ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ का सभी के द्वारा अनुपालन किया जाएगा. जिससे कोविड-19 (COVID-19) के चेन को तोड़कर कर उस पर नियंत्रण किया जा सके

इस दौरान ने सरकार ने कुछ छूट दी है, जिसमें-

आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकाने बंद रहेंगी.
भारत सरकार, राज्य सरकार तथा निजी क्षेत्र के चिन्हित कार्यालय को छोड़ सभी कार्यालय बंद रहेंगे.
कृषि, औद्योगिक, निर्माण एवं खनन कार्य की गतिविधियां चलती रहेंगी.
धार्मिक स्थल खुले रहेंगे परन्तु श्रद्धालुओं की उपस्थिति प्रतिबंधित रहेगी.
कोई भी व्यक्ति अनुमति प्राप्त कार्यों को छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा.
5 से अधिक व्यक्तियों का कहीं भी एकत्रित होना वर्जित रहेगा.
इसके साथ ही सीएम ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को जन-भागीदारी से हीं रोका जा सकेगा. अतः आप सभी से अनुरोध है कि अति आवश्यक कार्य छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलें.

Related posts

तूल पकड़ रहा थानाध्यक्ष का मामला , सड़क जाम कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन…

Bihar Now

Play Free Winning Pokies Casino

Bihar Now

मनीष वर्मा अधिकारिक तौर पर जेडीयू में हुए शामिल, नीतीश कुमार के काफी करीबी हैं मनीष वर्मा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो