Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

BJP विधायक का अजीबोगरीब बयान…बिहार में बंद हो मदरसा व मस्जिद,नीतीश सरकार से मांग, कहा – मदरसे में होती है आतंकवाद की पढ़ाई…

भागलपुर के बांका  के एक मदरसे मे मंगलवार को हुई ब्लास्ट की घटना के बाद बीजेपी इस मुद्दे को आक्रामक हो गई है। बीजेपी के विधायक हरि भूषण ठाकुर ने बिहार में सभी मदरसों और मस्जिदों को बंद करने की मांग कर दी है।

बीजेपी विधायक की इस मांग के बाद अब इस मामले पर सियासत तेज होना लाजमी है। बीजेपी विधायक के हरि भूषण ठाकुर ने आरोप लगाया है कि बिहार में मदरसे और मस्जिदों के अंदर आतंकवाद की शिक्षा दी जा रही है। आपको बता दें कि बांका में मंगलवार की सुबह एक मदरसे में जोरदार ब्लास्ट हुआ था जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। इस ब्लास्ट के बाद मदरसे की पूरी इमारत धराशाई हो गई थी।

बीजेपी विधायक के हरि भूषण ठाकुर बचौल ने कहा है कि बांका के मदरसे में आखिर किन परिस्थितियों में ब्लास्ट की घटना हुई इसकी पूरी जांच की जरूरत है। मदरसों में आखिर कौन सी शिक्षा दी जा रही है यह बिहार के लोगों को मालूम होना चाहिए। बीजेपी विधायक ने कहा कि बिहार के किशनगंज दरभंगा जमुई और गोपालगंज में लगातार दलित तबके के ऊपर अल्पसंख्यक समाज की तरफ से उत्पीड़न की घटना को अंजाम दिया गया। इससे यह साबित हो रहा है कि बिहार को अब नए तरीके से साजिश का शिकार बनाया जा रहा है।

बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया है कि मदरसों के अंदर पढ़ाई करके कोई डॉक्टर या इंजीनियर बने ना बने लेकिन आतंकवादी जरूर बन जाता है। ऐसे में बिहार के सभी मदरसों और मस्जिदों की जांच करानी चाहिए। उन्होंने सरकार से इस जांच को कराने की मांग की है।

 

­

Related posts

मुजफ्फरपुर में वार्ड पार्षद के घर सहित 8 ठिकानों पर आयकर का छापा… टीम ने सभी सदस्यों के मोबाइल फोन किए जब्त…

Bihar Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फरियादी की शिकायत पर अधिकारी को लगाया फोन और कहा …

Bihar Now

सरकार से अलग होते ही बदले मांझी के सुर … नरेंद्र मोदी की तारीफ की, कहा- योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मोदी और रामदेव ने दिलाया…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो