Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

Breaking : कुशेश्वरस्थान में सातवें राउंड में जेडीयू ने 3320 वोटों से बनाई बढ़त, तारापुर में आरजेडी आगे…

बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे. तारापुर और कुशेश्वरस्थान में दोनों विधानसभा सीटों के लिए मतगणना का काम शुरू हो चुका है. सातवें राउंड में कुशेश्वरस्थान में JDU 3320 वोटों से आगे हो गई है. इससे पहले हुई पोस्टल बैलेट की गिनती में RJD को आठ वोट मिले हैं, जबकि JDU को पांच वोट मिले हैं. तारापुर से भी RJD ने बढ़त बना ली है.

बताया जा रहा है कि दोनों सीटों के नतीजे दोपहर तीन बजे तक सामने आ जाएंगे. बता दें कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इन दोनों सीटों पर सुबह से ही मतगणना शुरू हो गई है. प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद नजर आ रहा है. काउंटिंग सेंटर के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा नहीं होने दी जा रही.

तारापुर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला जेडीयू उम्मीदवार राजीव सिंह और आरजेडी कैंडिडेट अरुण साह के बीच माना जा रहा है. जबकि कुशेश्वरस्थान में आरजेडी के गणेश भारती और जेडीयू उम्मीदवार अमन हजारी के बीच कड़ी टक्कर है. मतगणना के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खुद दरभंगा में मौजूद हैं जबकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक के साथ तारापुर में कैंप कर रहे हैं.

Related posts

Bihar Now

देवी दुर्गा के प्रथम स्वरुप मां शैलपुत्री की पूजा आज, कलश स्थापना का क्या है मुहूर्त ?, जानें पूजन विधि…

Bihar Now

आशुतोष शाही हत्याकांड का आरोपी कुख्यात मंटू शर्मा और शूटर गोविंद गिरफ्तार, बिहार STF ने रामेश्वरम से दबोचा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो