Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

शर्मनाक : मधुबनी में थानेदार की कोर्ट में “गुंडागर्दी”, पिस्टल तान कर ADJ के साथ किया बदसलूकी, कहा – बस ADJ की धौंस निकाल देंगे !…

मधुबनी : व्यवहार न्यायालय झंझारपुर में ADJ अविनाश कुमार पर दो पुलिस कर्मियों ने कातिलाना हमला किया,और उनपर पिस्टल तान दिया,हमले में दो आरोपी SHO गोपाल प्रसाद और SI अभिमन्यु कुमार आदालत रूम में पहुँच कर बीच बहस के दौरान जज साहब पर अचानक हमला कर दिया, हालांकि ADJ अविनाश कुमार सुरक्षित हैं, लेकिन उनपर हुए हमले को लेकर काफी भयभीत हैं…हमले के दौरान बीचबचाव करने आये कई अधिवक्ता घायल हो गए, जिन्हें मामूली चोट लगा। बता दें की दोनों आरोपी घोघडिहा थाना में पदस्थापित हैं, जिसमें एक गोपाल प्रसाद घोघडिहा थाना के थानाध्यक्ष हैं तो वहीं दूसरे उसी थाना में SI के पद पर कार्यरत हैं।

बताया जा रहा है कि ADJ पहले भी अपने जजमेन्ट को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं, जज अविनाश कुमार जिले के पुलिस कप्तान पर भी अपने जजमेंट के दौरान कई बार टिप्पणी कर चुके हैं, साथ ही दोनों आरोपी को किसी मामले में कोर्ट में पेश होना था, और इसी दौरान दोनों जब झंझारपुर कोर्ट में पेश होने आये तो इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया।

इस बाबात जब बार एसोसिएशन झंझारपुर के उपाध्यक्ष से बात कि गई तो उनका कहना है कि जिस तरह से कोर्ट रूम में बीच बहस के दौरान दो पुलिस कर्मी के द्वारा जज साहब पर हमला किया गया है वो काफी निंदनीय और न्याय व्यवस्था को दबाने की कोशिश है। वहीं उन्होंने इस पूरे मामले में जिले के पुलिस कप्तान पर भी सवालिया निशान खड़ा किया है। बार एसोसिएशन के अधिवक्ता ने इस पूरे मामले में न्यायिक जांच कर त्वरित कार्रवाई की मांग की है और ऐसा नहीं करने पर बड़े आंदोलन करने की बात कही है।

Related posts

सियासी गलियारों में शोक की लहर, नहीं रहे पूर्व मंत्री अब्दुल गफूर…

Bihar Now

मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में दरभंगा कराटे टीम की बड़ी सफलता, 9 पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।

Bihar Now

होली और जुम्मे पर सियासी दंगल !… मेयर अंजुम आरा के बयान पर‌ BJP विधायक का पलटवार, कहा – हिन्दुस्तान में हिन्दू सर्वोपरि, जुम्मा साल में 52 बार लेकिन होली एक बार …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो