Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

JDU विधायक के बेटे की गुंडागर्दी, जमीन कब्जा करने के लिए कई राउंड फायरिंग, 4 घायल…

भागलपुर,औद्योगिक थाना क्षेत्र के एलआईसी कॉलोनी के पास जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष की जमकर पिटाई कर दी। वहीं इसी क्रम में 8 से 10 राउंड फायरिंग भी की गई। जिसमें रवि नाम के युवक के सिर में गोली लगी है।

वही चार लोग घायल भी हुए हैं। जिनमें लाल बहादुर सिंह पत्नी माधुरी प्रसाद बेटा वीर बहादुर और बेटे का दोस्त रवि को गोली लगी है। वही पीड़ित का कहना है कि वह अपने जमीन पर कुछ काम कराने गए थे। इसी क्रम में विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल और उनके अन्य सहयोगियों के द्वारा मारपीट की यू गई और गोली भी चलाया गया। जिसमें एक को गोली लगी है। वही गोली लगने से रवि गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में किया जा रहा है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि जबरन विधायक के द्वारा जमीन पर कब्जा करने को लेकर घटना को अंजाम दिलवाया गया है। जिसमें उनका बेटा खुद मौके पर मौजूद होकर गोली चलाया है और मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।

विवेक कुमार, बिहार नाउ, भागलपुर

Related posts

पटना में BPSC अभ्यर्थियों की ओर से उत्पन्न असामान्य स्थिति व तनावपूर्ण परिस्थितियों को निपटने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया, किसी परीक्षार्थी को थप्पड़ जड़ आहत करने की मंशा नहीं थी – DM

Bihar Now

बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: बाजपट्टी के सीओ प्रभात कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…

Bihar Now

Free No Deposit Casino Bonus Code Au Prism

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो