Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

“नीतीश कुमार ने स्वीकार लिया कि उनके चेहरे और तीर के निशान पर कोई चुनाव जीतने वाला नहीं, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा JDU का बचना हो जाएगा मुश्किल”

पटना: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के चेहरे पर और तीर छाप के बटन पर अब कोई चुनाव जीतने वाला नहीं है। JDU जो दल है वो नहीं बचने वाला है। नीतीश कुमार ने स्वयं मान लिया है कि उनके चेहरे पर एक भी वोट नहीं मिलने वाला है।

आज JDU के बैनर तले राजनीति करने वाले लोग समझ रहे हैं कि धीरे-धीरे ये JDU नाव डूब रही है। आज JDU का कोई भविष्य नहीं है या बड़ी संख्या में जदयू में जो काम करने वाले लोग हैं उन्हें इस बात का एहसास हो गया है कि जब नीतीश कुमार के नाम पर वोट नहीं पड़ेगा, JDU का संगठन है नहीं तो उनका क्या होगा। चुनाव जैसे-जैसे करीब आएगा JDU नाम के पार्टी का बचना और उस पार्टी के नाम पर वोट पड़ना बहुत मुश्किल दिखता है।

बिहार नीतीश कुमार की जागीर नहीं

नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन जाएं या प्रधानमंत्री का चेहरा बन जाएं तो सच्चाई ये है कि बिहार नीतीश कुमार की जागीर नहीं है। जिसको अपने दल का चेहरा बनाना है बना दे। बिहार की जनता यह भी देखेगी कि नीतीश कुमार नेता होने के नाते, सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते, राजनीतिक कार्यकर्ता आपने समाज के लिए काम क्या किया है ?..

Related posts

पानी फेंकने को लेकर हुआ “मौत” का विवाद, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम…

Bihar Now

तूल पकड़ रहा थानाध्यक्ष का मामला , सड़क जाम कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो