Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जातियों में बांटकर बिहार का कर दिया बंटाधार, बग़ैर नाम लिए पीएम मोदी ने नीतीश पर साधा निशाना

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एकबार फिर हुंकार भरते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताक़त पार्टी के सभी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने भोपाल में ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के जरिए विरोधियों को आड़े हाथों लिया और जमकर प्रहार किया..

10 लाख बीजेपी कार्यकर्ताओं से वर्चुअली संवाद के दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी एकता की बैठक पर भी सीधा निशाना साधा। बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने तुष्टिकरण के खिलाफ संतुष्टिकरण का नया नारा दिया और बिहार का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में कुछ जातियों पर ही विशेष ध्यान दिया गया और कई जातियों की घोर उपेक्षा की गई। बिहार को दलित- महादलित जातियों में बांट दिया गया। इस तुष्टिकरण की नीति से समाज को ही नुकसान हुआ है..

इसके साथ ही पीएम मोदी ने विरोधियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि सामाजिक न्याय के नाम पर वोट मांगने वालों ने गरीबों के साथ सबसे अधिक नाइंसाफी की है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने बिहार से जुड़े कई और मुद्दों को भी उठाया और विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा।

Related posts

Ten Deposit Casino Pokies

Bihar Now

शिक्षा मंत्री का विवादित बयान ‘बिहार के युवा काबिल नहीं: तेजस्वी यादव को छोड़िए RJD के लोग कुछ भी कह सकते हैं इनका कोई विश्वास नहीं है- प्रशांत किशोर

Bihar Now

Breaking : राबड़ी आवास पर CBI की छापेमारी, जमीन के बदले नौकरी से जुड़े मामले में छापेमारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो