Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सीएम नीतीश ने लोहिया पथ चक्र का किया निरीक्षण, अधिकारियों को फोन लगाकर दिए कई अहम निर्देश…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को अचानक राजधानी पटना स्थित हड़ताली मोड़ पहुंच गए और वहां बन रहे निर्माणाधीन लोहिया चक्र पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के साथ साथ विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश ने सड़क से ही फोन लगा दिया और खूब हड़काया।

निरीक्षण के दौरान सीएम ने निर्माण के सभी पहलूओं को बारिकी से समझा और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी हाल में लोहिया चक्र पथ का निर्माण इसी सास दुर्गापूजा से पहले पूरा कर लेना है। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात भी की।

लोहिया चक्र पथ के निरीक्षण के दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह काम इसी साल दुर्गापूजा के पहले हो जाना है, इसलिये आये हैं और इसके बगल में जो ये सब बिल्डिंग है वो अस्सी साल पहले की है, इसको भी तोड़कर बनना है। नया बिल्डिंग बनेगा तो अधिक से अधिक लोग रहे सकेंगे।

Related posts

PM Modi देंगे ट्रिपल सौगात, IIT पटना, IIM बोधगया के भवनों का करेंगे उद्घाटन, भागलपुर को भी देंगे गिफ्ट

Bihar Now

भोलेनाथ के भक्ति में कल्लू ने गाया “शिव के मन भावे”, दर्शकों ने सराहा…

Bihar Now

बिहार की नई सरकार में चालू होगा शराब? मंत्री श्रवण कुमार ने दिया बड़ा बयान…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो