Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

ललन सिंह ने प्रधानमंत्री से कर दी बड़ी मांग !… पूछा – किस स्टेशन पर चाय बेचते थे, उसका नाम बताएं नरेंद्र मोदी

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट जारी कर अगले लोकसभा चुनाव का एजेंडा तय कर दिया है। अब पूरे देश में जातीय गणना करने की मांग उठ रही है।

ललन सिंह शुक्रवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में जातीय गणना की रिपोर्ट सफलतापूर्वक जारी करने को लेकर पार्टी द्वारा आयोजित नीतीश कुमार का आभार कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और भारतीय जनता पा पर भी निशाना साधा…

ललन सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने भाजपा को अपने कंधे पर बैठकर बिहार में पहचान दिलाई। लेकिन, उन्हें यह पता नहीं है कि नीतीश कुमार ही भाजपा को 2024 में समाप्त करेंगे।

ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा और मांग की कि वह बताएं कि वह किस स्टेशन पर चाय बेचते थे। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री घबराहट में है। आजकल उनके द्वारा दिए गए भाषण से इसका साफ पता चलता है….

 

 

Related posts

सुपौल में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, अधिकारियों ने की पुष्टि, मुर्गी को मारने का काम शुरू…

Bihar Now

New Slot Games Nz

Bihar Now

पिकअप वैन की जोरदार टक्कर से लड़की की मौके पर ही मौत, ग्रामीणों ने गाड़ी को किया आग के हवाले आरोग्य

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो