Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में नई सरकार, फिर भी अपराधियों की बहार ?… मुजफ्फरपुर में बच्चे का अपहरण, फिरौती की मांग… पुलिस का दावा – जल्द करेंगे बच्चे की सकुशल बरामदगी…

बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है …सूबे में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर महागठबंधन सरकार पर तीखे हमले बोलने वाली बीजेपी समर्थित नई सरकार के गठन का 48 घंटे से ऊपर का वक्त हो चुका है, लेकर बिहार में अपराधियों के मनोबल पर इसका कोई प्रभाव नहीं दिखाई पड़ते हुए नजर आ रही है …

मुजफ्फरपुर में आपराधिक मामलों में लगातार इजफ़ा हो रहा है। बीते 17 जनवरी से लापता 10 वर्षीय बच्चे के पिता के मोबाइल पर फोन कर दो लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। इस बावत मुज़फ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के वार्ड 3 जिराती टोला निवासी रंजीत साह ने साहेबगंज थाना में आवेदन देकर बच्चे के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि 17 जनवरी को मेरा पुत्र सन्नी कुमार पेसिंल खरीदने मार्केट गया था, फिर वापस लौट कर घर नहीं आया। फिर पता लगाए तो मालूम हुआ कि चार चक्का वाहन से तीन चार अज्ञात लोग मेरे पुत्र को बैठा कर मोतीपुर की तरफ भाग गए हैं। उसके बाद उसकी खोज जारी रखी, लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद रविवार 28 जनवरी की रात 9.बजकर 40 मिनट पर हमारे मोबाइल नंबर पर फोन आया।

फोन करने वाले ने बोला कि बच्चा चाहिए तो बच्चे की मां से बात कराओ। मैने कहा कि उसकी मां मर चुकी है। पूछा कहां से बोल रहे हैं तो बोला कि लखनऊ से बोल रहे हैं। उसके बाद फोन काटकर फिर फोन कर बोला कि हम दिल्ली से बोल रहे हैं। बच्चा चाहिए तो दो लाख रुपया लेकर दिल्ली आओ कहकर कॉल काट दिया।

वही इस मामले को लेकर प्रभारी SDPO सह डीएसपी बेस्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि साहेबगंज थाना से 17 जनवरी से एक बच्चा लापता है जिसको लेकर पुलिस चौकस है वही पुलिस बच्चे की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है जल्द ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Related posts

पुलिस टीम पर हुए हमले की कांग्रेस ने की कड़ी निंदा, सुरक्षा सुनिश्चित करें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार !…

Bihar Now

कहीं बाढ़ का कहर, तो कहीं पानी की किल्लत !… कैमूर में किसानों का दर्द, खेती के लिए पानी की किल्लत से जूझ रहे किसान, प्रशासन हलकान…

Bihar Now

“जातिय जनगणना पर केंद्र का ऐतिहासिक निर्णय, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन को मिला राष्ट्रीय समर्थन” …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो