Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो पुलिस जवान घायल, पुलिस ने ट्रक को पकड़ा

मो. अंजुम आलम, जमुई 

जमुई: जमुई- मलयपुर मुख्य मार्ग पर खैरमा के पास मंगलवार की देर रात 02: 00 बजे पुलिस लाइन से गश्ती के लिए जमुई आ रहे बाइक सवार दो पुलिस जवान को बालू लदा ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे बाइक बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो पुलिस जवान बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद टाउन थाना की पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया और सहयोगी पुलिस जवानों के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा दोनों का इलाज किया गया है। घायल पुलिस जवान की पहचान जयकिशोर प्रसाद पाल और कमलेश कुमार के रूप में हुई है।

घायल पुलिस जवान ने बताया कि वे दोनों बाइक पर सवार होकर पुलिस लाइन से गश्ती के लिए जमुई आ रहे थे। खैरमा के पास ट्रक और ट्रैक्टर की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान एक ट्रक ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। जिससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों जवान घायल हो गए। फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज के बाद दोनों जवान की हालत सामान्य बनी हुई है।

Related posts

राजद के सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी का मनोनयन

Bihar Now

पटना समेत बिहार के हर जिले में दिख रहा जनता कर्फ्यू का जोरदार असर,घर में खुद को कैद किए लोग…

Bihar Now

BJP को मुकेश सहनी की चेतावनी, निषादों की लड़ाई लड़ने वालों को टारगेट करना पड़ेगा महंगा !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो